शनिवार, नवम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पीसीएस परीक्षा के पांच केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2026 10:27 अपराह्न
  • 29 नवंबर को दो पालियों में होगी परीक्षा
  • मोबाइल फोन और पाठ्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके तहत गोपेश्वर के पांच परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। उपजिलाधिकारी चमोली ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं।

जिले में रविवार 29 नवंबर को दो पालियों में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पीस पब्लिक स्कूल, क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण और राजकीय नर्सिंग कॉलेज पटियालधार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी।

आदेश के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, जुलूस निकालने, जनसभा और प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर भी रोक लगाई गई है। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, पेजर और पाठ्य सामग्री परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा केंद्रों के आसपास लाठी, चाकू, तलवार, भाला, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक सामग्री, ईंट-पत्थर सहित शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली वस्तुओं को ले जाने और एकत्रित करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। केंद्रों के आसपास नारेबाजी, भड़काऊ टिप्पणी, आतिशबाजी तथा पोस्टर-बैनर लगाने और पंपलेट वितरित करने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में परीक्षा कार्य में बाधा डालने, परीक्षा केंद्र बंद कराने और सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर भी रोक लगाई गई है। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस बल के अलावा अन्य व्यक्तियों का परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यह निषेधाज्ञा शनिवार 28 नवंबर को शाम पांच बजे से शुरू होकर परीक्षा संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी
  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन – डीएम गौरव कुमार
  • पीपलकोटी में गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत
  • डुमक सड़क निर्माण की अड़चनें जल्द दूर करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • चमोली में आठ जगहों पर परखी गई आपदा से निपटने की तैयारियां
  • कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में आपदा प्रभावितों की दोहरी मुश्किल, मुआवजे का इंतजार और घरों में कंपन
  • चमोली पुलिस लाइन का एसपी अमित श्रीवास्तव ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
  • पीआरडी जवानों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार को याद दिलाया वादा
  • तीन दिन में 86 मीटर सड़क काट चुके ग्रामीण, अधिकारियों से वार्ता विफल, उक्रांद ने दिया समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.