शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:30 अपराह्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने पेराई सत्र 2026-27 के दौरान सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंकों से ऋण लेने के लिए 207.75 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी देने को मंजूरी दी।

इससे गन्ना किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले चिकित्सकों के लिए दो वर्ष की अनिवार्य राजकीय सेवा का बॉण्ड अनुमन्य करने का निर्णय लिया गया है। इन चिकित्सकों को पीजी पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में सेवाएं देनी होंगी।

कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के तहत उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को प्रख्यापित करने की मंजूरी दी। इसके लागू होने से संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा। असंगठित कर्मकारों और भवन निर्माण कर्मकारों के कल्याण के लिए अलग-अलग बोर्ड गठित करने के साथ सामाजिक सुरक्षा कोष के गठन का भी प्रावधान किया गया है।

पेराई सत्र 2026-27 के लिए बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला की सहकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की चीनी मिलों को बैंकों से ऋण प्राप्त करने के लिए कुल 207.75 करोड़ रुपये की शासकीय प्रत्याभूति दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य चीनी मिलों की वित्तीय व्यवस्था को मजबूत कर किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान में तेजी लाना है।

पीजी डॉक्टरों को दो साल पर्वतीय क्षेत्रों में देना होगा सेवा

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य राजकीय सेवा संबंधी बॉण्ड को अनुमन्य करने पर कैबिनेट ने सहमति दी। इसके तहत पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद संबंधित चिकित्सकों को दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों के चिकित्सालयों में दो वर्ष तक अनिवार्य सेवा देनी होगी। सरकार के इस निर्णय से पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

कैबिनेट ने उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा संहिता नियमावली, 2026 को मंजूरी देकर श्रमिकों के कल्याण से जुड़े प्रावधानों को व्यवस्थित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नियमावली में असंगठित कर्मकारों और भवन निर्माण कर्मकारों के लिए अलग-अलग कल्याणकारी बोर्ड तथा सामाजिक सुरक्षा कोष गठित करने का प्रावधान शामिल है।

एक्स-रे टेक्नीशियन सेवा नियमावली में संशोधन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत एक्स-रे टेक्नीशियन सेवा में भर्ती और नियुक्त कार्मिकों की सेवा शर्तों को विनियमित करने के लिए उत्तराखंड एक्स-रे प्राविधिज्ञ सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई।

ग्रामीण पेयजल योजनाओं के रखरखाव की नई नीति

कैबिनेट ने उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव की नीति, 2026 को अनुमोदित किया। नई नीति के लागू होने के साथ पूर्व में प्रचलित नीति, 2024 अधिक्रमित हो जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

राज्य के पांच जनपदों में ऑटोमेटेड, मैकेनाइज्ड एवं टनल पार्किंग से संबंधित आवंटित निर्माण कार्यों में रुचि नहीं दिखाने तथा लंबे समय तक निर्माण कार्य शुरू नहीं करने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को कार्यदायी संस्थाओं के सूचीबद्ध पैनल से हटाने का निर्णय लिया गया।

आबकारी विभाग में 11 नए पद सृजित

राजस्व संग्रहण बढ़ाने और अवैध मदिरा की रोकथाम के उद्देश्य से आबकारी विभाग के दो परिक्षेत्रों को सात परिक्षेत्रों में पुनर्गठित किया जाएगा। इसके तहत उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे। कुल 11 नए पदों के सृजन को कैबिनेट ने मंजूरी दी।

सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का अतिरिक्त पद

उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के अंतर्गत उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद सृजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नियोजन विभाग के अंतर्गत सेतु आयोग की सूचना प्रौद्योगिकी सेवा नियमावली, 2026 के प्रख्यापन को भी मंजूरी दी गई।

लेखा परीक्षा सेवा नियमावली में संशोधन

उत्तराखंड लेखा परीक्षा राजपत्रित सेवा (संशोधन) नियमावली, 2026 को मंजूरी दी गई। इसमें अधिमानी अर्हता के हिंदी एवं अंग्रेजी संस्करणों में अंतर को दूर करने के लिए ‘प्रादेशिक सेवा’ के स्थान पर ‘प्रादेशिक सेना’ शब्द किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।

विधानसभा सत्रावसान की संस्तुति

कैबिनेट ने उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र का तत्काल प्रभाव से सत्रावसान किए जाने की संस्तुति भी की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री लेंगे निर्णय

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मासिक मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है। इससे मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर आगे निर्णय का अधिकार मुख्यमंत्री को मिल गया है।

फार्मासिस्ट भर्ती में बी.फार्मा भी मान्य

कैबिनेट ने फार्मासिस्ट भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता में डी.फार्मा के साथ बी.फार्मा को भी शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इससे भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसरों का दायरा बढ़ेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द की, स्पीकर को 10 दिन में नए फैसले का निर्देश
  • कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.