शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:29 अपराह्न
पौड़ी : जिला चिकित्सालय पौड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ बैठक की। बैठक में चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा एवं जांच उपकरणों की स्थिति, उनकी कार्यक्षमता, नए उपकरणों की आवश्यकता और खराब उपकरणों को बदलने से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और अन्य चिकित्सालयों के लिए रेफरल दर कम करने के संबंध में चिकित्सकों से सुझाव भी लिए गए।
 
बैठक में चिकित्सकों ने पूर्व में दी गयी नॉन कॉन्टेक्ट रेटिनोमीटर, ईसीजी, ओटी टेबल के लिये जिलाधिकारी का आभार जताया तथा कहा कि नॉन कॉन्टेक्ट रेटिनोमीटर से प्रतिदिन लगभग 50 मरीज़ों को लाभ प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से विभागवार उपलब्ध उपकरणों और उनकी उपयोगिता की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है, उनके प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं, जिससे जिला स्तर पर शीघ्र क्रय किए जा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक लागत वाले आवश्यक उपकरणों की खरीद के लिए प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजे जाएं, जबकि पुराने एवं खराब हो चुके उपकरणों की मरम्मत अथवा उन्हें बदलने की प्रक्रिया भी प्राथमिकता से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि उपकरणों की उपलब्धता और सुचारु संचालन से मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार की सुविधा मिलेगी और उन्हें अनावश्यक रूप से अन्य चिकित्सालयों में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
 
बैठक में एनेस्थीसिया विभाग के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन एवं पैरामॉनिटर, स्त्री रोग विभाग के लिए ए-स्कैन मशीन, ईएनटी विभाग के लिए इयर सर्जिकल ड्रिल, ओएई मशीन, टिम्पेनोमेट्री मशीन एवं एंडोस्कोपी यूनिट उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा की गई। इसके अलावा मरीजों के बेहतर उपचार के लिए वेंटिलेटर, पोर्टेबल एक्स-रे, लैप्रोस्कोपिक मशीन, सीआर मशीन और पावर ड्रिल मशीन की उपलब्धता विकसित करने तथा स्त्री रोग विभाग में आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। जिलाधिकारी ने इन सभी उपकरणों एवं सुविधाओं से संबंधित प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया जा सके।
 
जिलाधिकारी ने खराब पड़े बायोकेमिकल एनालाइजर को ठीक कराने तथा फेको मशीन के स्थान पर नई मशीन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला चिकित्सालय में फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी जांच सुविधा सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि मरीजों को आवश्यक जांच के लिए अन्यत्र न जाना पड़े। 
 
बैठक में ऑपरेशन थिएटर एवं पैथोलॉजी की सेवाओं के सुचारु संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों के सुझाव पर सीएमएस को एक अतिरिक्त ओटी टेक्नीशियन की व्यवस्था करने एवं लैब टेक्नीशियन की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट एवं प्रभावी ड्यूटी चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को उपचार एवं जांच के लिए इंतजार न करना पड़े। इसके साथ ही अस्पताल में स्थापित सभी चिकित्सा एवं जांच उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा। किसी भी उपकरण में तकनीकी खराबी आने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाए, जिससे जांच एवं उपचार सेवाएं प्रभावित न हों।
 
जिलाधिकारी ने सीएमएस को प्रत्येक माह चिकित्सकों के साथ बैठक कर विभागवार आवश्यकताओं और उपकरणों की कार्यक्षमता की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि उपकरणों की नियमित निगरानी से उनकी कार्यक्षमता के साथ जांच की सटीकता भी सुनिश्चित की जा सकेगी। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार किया जाए।
 
बैठक में मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह, सीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल, डॉ. हितेन जंगपांगी, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. आनंद खंकरियाल, डॉ. रूपा, डॉ. निहारिका बिष्ट, डॉ. सोनाली जोशी, डॉ. अश्विनी चौहान, डॉ. गौरव रूंगटा, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अगम कांत सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द की, स्पीकर को 10 दिन में नए फैसले का निर्देश
  • कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.