रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

होटल की नौकरी छोड़ गांव लौटे राजेश सजवाण, सेब की बागवानी से सालाना 10 लाख तक पहुंची आय

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 3:55 अपराह्न
  • 1000 सेब के पौधों से खड़ा किया स्वरोजगार का मॉडल, खुद आत्मनिर्भर बने और 8 से 10 लोगों को गांव में ही दिया रोजगार
  • सोलर वाटर लिफ्टिंग पंप से खेतों तक पहुंचा पानी, बंजर जमीन पर लहलहा रही मटर, शिमला मिर्च और टमाटर की फसल

टिहरी। पहाड़ में रोजगार के सीमित अवसरों के चलते कभी आजीविका की तलाश में गांव छोड़कर शहर में होटल की नौकरी करने वाले जौनपुर विकासखंड के ग्राम मीरीया, पट्टी लालूर निवासी राजेश सजवाण आज अपनी मेहनत और दूरदर्शिता से ग्रामीण स्वरोजगार की मिसाल बन गए हैं। उत्तराखंड सरकार की एप्पल मिशन योजना और उद्यान विभाग के सहयोग से उन्होंने शहर की नौकरी छोड़कर गांव लौटने का निर्णय लिया और सेब की बागवानी को अपनी आजीविका का आधार बनाया। महज 1000 सेब के पौधों से शुरू हुआ उनका यह प्रयास आज न केवल सालाना 8 से 10 लाख रुपये की आय का माध्यम बन चुका है, बल्कि गांव में 8 से 10 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहा है। उनकी पहल से प्रेरित होकर आसपास के क्षेत्र में भी 100 से अधिक सेब के बगीचे विकसित हो चुके हैं।

80 प्रतिशत सरकारी अनुदान से शुरू की सेब की बागवानी

राजेश सजवाण बताते हैं कि वर्ष 2021-22 में उन्होंने एप्पल मिशन योजना के तहत 500 सेब के पौधे लगाए। इसके बाद वर्ष 2023-24 में 500 और पौधों का रोपण किया। इस तरह कुल 1000 पौधों से उन्होंने सेब की बागवानी विकसित की। योजना के तहत सरकार की ओर से उन्हें 80 प्रतिशत अनुदान मिला, जबकि शेष 20 प्रतिशत धनराशि उन्होंने स्वयं खर्च की। शुरुआत में क्षेत्र के कई लोगों को यहां सेब की बागवानी की सफलता को लेकर संदेह था, लेकिन उन्होंने मेहनत और लगन से अपने प्रयास जारी रखे। आज उनकी बागवानी आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।

सालाना 8 से 10 लाख की आय, 8 से 10 लोगों को मिला रोजगार

सेब की बागवानी ने राजेश सजवाण की आर्थिक स्थिति को नई दिशा दी है। वर्तमान में इससे उनकी सालाना आय लगभग 8 से 10 लाख रुपये तक पहुंच गई है। खास बात यह है कि उनके प्रयासों से गांव में ही 8 से 10 लोगों को रोजगार मिल रहा है। राजेश की सफलता को देखकर आसपास के किसान भी सेब उत्पादन की ओर आकर्षित हुए हैं। उनके अनुसार, क्षेत्र में अब तक 100 से अधिक सेब के बगीचे विकसित हो चुके हैं। इससे गांव में बागवानी आधारित आजीविका की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं।

सोलर पंप से दूर हुई सिंचाई की समस्या, बंजर खेतों में लहलहाई सब्जियां

राजेश सजवाण ने सेब की बागवानी के साथ सिंचाई की समस्या का समाधान तलाशने पर भी काम किया। पहले गांव और आसपास के खेतों में पानी की भारी किल्लत रहती थी। इसके चलते कई खेतों में खेती करना मुश्किल था। इस समस्या को देखते हुए लघु सिंचाई विभाग और उत्तराखंड सरकार के सहयोग से सोलर वाटर लिफ्टिंग पंप स्थापित कराया गया। इससे खेतों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचने लगा। अब जिन खेतों में पानी के अभाव में खेती संभव नहीं थी, वहां मटर, शिमला मिर्च और टमाटर सहित विभिन्न सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा से खेती के नए विकल्प विकसित हुए हैं और बारिश पर निर्भरता भी कम हुई है।

एप्पल मिशन से पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक बागवानी को बढ़ावा

जिला उद्यान अधिकारी पंकज पटवाल ने बताया कि जनपद में वर्ष 2020-21 से एप्पल मिशन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत एमएम-111 एवं एम-9 प्रजाति के सेब के पौधों का निर्धारित मानकों के अनुसार रोपण कराया जाता है। योजना के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान के साथ तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार की योजनाओं और उद्यान विभाग के प्रयासों से पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक बागवानी को बढ़ावा मिल रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर विकसित हो रहे हैं। राजेश सजवाण की सफलता इसका उदाहरण है कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर पहाड़ में बागवानी को आजीविका का मजबूत माध्यम बनाया जा सकता है।

युवाओं से अपनी जमीन और संसाधनों का उपयोग करने की अपील

राजेश सजवाण का कहना है कि शुरुआत में लोगों को लगता था कि उनके क्षेत्र में सेब की बागवानी संभव नहीं है, लेकिन आज इसके सकारात्मक परिणाम सामने हैं। सरकार से मिले अनुदान और सिंचाई सुविधा ने उनके प्रयासों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका मानना है कि पहाड़ के युवाओं को अपनी जमीन और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर बागवानी एवं कृषि को स्वरोजगार के रूप में अपनाना चाहिए। इससे वे स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं और गांव के दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।

राजेश सजवाण की यह यात्रा गांव से शहर और फिर शहर से गांव लौटकर अपनी मेहनत के दम पर नई आजीविका खड़ी करने की कहानी है। सेब की बागवानी, सौर ऊर्जा से सिंचाई और सब्जी उत्पादन को एक साथ जोड़कर उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का रास्ता दिखाया है। ऐसे प्रयास पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने और पलायन की चुनौती से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • होटल की नौकरी छोड़ गांव लौटे राजेश सजवाण, सेब की बागवानी से सालाना 10 लाख तक पहुंची आय
  • जेएनयू की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग मूल्यांकन परीक्षा में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के शोधार्थी सौरभ रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और CSIR-IHBT पालमपुर के बीच एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेगा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण व अनुसंधान का अवसर
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
  • पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर असम के कर्मचारी की मौत
  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.