शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिन ढलते ही आबादी में पहुंच रहा गुलदार, न्यू बस स्टेशन क्षेत्र में खौफ

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 11:31 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के घिंघराण मोटर मार्ग के न्यू बस स्टेशन के आसपास गुलदार की सक्रियता से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है। बीते दो दिनों से गुलदार लगातार आबादी क्षेत्र में दस्तक दे रहा है। बीती रात गुलदार ने क्षेत्र में पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना लिया। इसके बाद से लोगों में भय और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार गुलदार रात करीब दस बजे के आसपास आबादी में दिखाई दे रहा है।

न्यू बस स्टेशन के आसपास रिहायशी बस्ती होने के साथ ही यहां से केंद्रीय विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों के बच्चे भी आवाजाही करते हैं। ऐसे में गुलदार की लगातार मौजूदगी ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों को बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान किसी अनहोनी का डर सता रहा है, वहीं रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी लोग एहतियात बरत रहे हैं।

स्थानीय निवासी शंकर, सुमित्रा, अनूजा पोखरियाल, रोशनी पोखरियाल का कहना है कि इस क्षेत्र में वन्यजीवों की आवाजाही कोई नई बात नहीं है। पिछले वर्ष भी यहां भालू और गुलदार की मौजूदगी देखी गई थी। अब एक बार फिर गुलदार के आबादी क्षेत्र में पहुंचने और पालतू कुत्तों को शिकार बनाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने जरूरी कदम नहीं उठाए तो किसी दिन वन्यजीव के हमले से बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने और उसकी सक्रियता से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी और लोगों को सतर्क करने की व्यवस्था करने की अपील की है। फिलहाल गुलदार की दस्तक से न्यू बस स्टेशन के आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; मुख्यमंत्री ने कहा- इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • स्टार्टअप्स और उद्यमियों को मिलेगा निवेशकों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर, फंडिंग की भी संभावना
  • पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी
  • कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट को किया ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में जनगणना-2027 के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखण्ड : 20 से 27 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, BLO घर-घर करेंगे मतदाता सूची की जांच
  • पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट जरूरी, चमोली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • उत्तराखण्ड में समूह-ग के करीब 1000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, जानें पूरा शेड्यूल
  • दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होगा गोपेश्वर का शरदोत्सव मेला
  • ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे जागरूकता वाहन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.