शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे जागरूकता वाहन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 11:34 अपराह्न
  • डीएम गौरव कुमार ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए वाहनों को दिखाई हरी झंडी

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चमोली जिले में चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के लिए जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से तीन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग के लिए अलग-अलग जागरूकता वाहन संचालित किए जा रहे हैं। ये वाहन निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की घोषणा होने तक गांव-गांव पहुंचकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देंगे। इस दौरान लोगों को मशीनों के माध्यम से मतदान करने का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया जाएगा। अभियान के तहत मतदाताओं को ईवीएम में वोट डालने की प्रक्रिया समझाने के साथ वीवीपैट मशीन में प्रदर्शित होने वाली पर्ची और उसके माध्यम से अपने मत का सत्यापन करने की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा मतदान प्रक्रिया और मशीनों के संचालन को लेकर लोगों के मन में उठने वाली शंकाओं का भी समाधान किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। जागरूकता अभियान का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देकर मतदाताओं का विश्वास बढ़ाना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में लोग बिना किसी भ्रम और संकोच के अपने मताधिकार का स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर प्रयोग कर सकें।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती समेत निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नैनीडांडा महाविद्यालय में जनगणना-2027 के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखण्ड : 20 से 27 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान, BLO घर-घर करेंगे मतदाता सूची की जांच
  • पिलियन राइडर के लिए भी हेलमेट जरूरी, चमोली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • उत्तराखण्ड में समूह-ग के करीब 1000 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, जानें पूरा शेड्यूल
  • दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होगा गोपेश्वर का शरदोत्सव मेला
  • ईवीएम-वीवीपैट की जानकारी लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे जागरूकता वाहन
  • वर्षों का इंतजार खत्म, घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग का निर्माण शुरू
  • चिन्यालीसौड़ में किसान ऋण मेले का आयोजन, 111 किसानों को बांटे 1.05 करोड़ रुपये के ऋण
  • दिन ढलते ही आबादी में पहुंच रहा गुलदार, न्यू बस स्टेशन क्षेत्र में खौफ
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने ली जनगणना की प्रगति की समीक्षा बैठक, फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए 15 दिन का विशेष अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.