शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्टार्टअप्स और उद्यमियों को मिलेगा निवेशकों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर, फंडिंग की भी संभावना

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 11:49 अपराह्न

कोटद्वार : उत्तराखण्ड में उद्यमिता, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को नए बाजार से जोड़ने की दिशा में जिला उद्योग केन्द्र, कोटद्वार की ओर से 21 से 23 नवंबर तक स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन घाट हॉल, यमकेश्वर में तीन दिवसीय ‘इंडस्ट्री वेलनेस एक्सपो’ एवं ‘देवभूमि पिचाथॉन-2026’ का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उद्यमियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच मिलेगा।

आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड के आयुष एवं वेलनेस उद्योगों के उत्पादों और सेवाओं को व्यापक पहचान दिलाने के साथ ही वेलनेस एवं मेडिकल टूरिज्म, समग्र स्वास्थ्य, पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों और स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच प्रदेश के इन उत्पादों और सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘देवभूमि पिचाथॉन-2026’ रहेगा। इसके तहत स्टार्टअप्स और उद्यमियों को अपने नवाचार, उत्पाद और व्यावसायिक परियोजनाएं उद्योग विशेषज्ञों एवं संभावित वेंचर कैपिटल निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। चयनित उत्कृष्ट परियोजनाओं को निवेश के माध्यम से वित्तीय सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। इसके लिए एसआरआई फंड, नई दिल्ली सहित विभिन्न प्रमुख संस्थागत वित्तीय संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है।

एक्सपो में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, वेलनेस और मेडिकल टूरिज्म, समग्र स्वास्थ्य केंद्र, न्यूट्रास्यूटिकल्स, हर्बल एवं ऑर्गेनिक उत्पाद, हेल्थटेक, टेलीमेडिसिन, डिजिटल हेल्थकेयर, फिटनेस एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाएं, मेडिकल डिवाइस, पारंपरिक हस्तशिल्प, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) तथा अन्य औद्योगिक क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

इस आयोजन में उत्तराखण्ड में अपना उद्योग स्थापित करने, मौजूदा इकाई का विस्तार करने अथवा व्यवसाय में विविधीकरण करने के इच्छुक उद्यमी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार के लिए तैयार उत्पादों और व्यवहार्य परियोजना प्रस्तावों वाले शुरुआती एवं ग्रोथ स्टेज के स्टार्टअप्स भी आवेदन कर सकेंगे।

प्रतिभागियों को निवेशकों के समक्ष सीधे अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने, संभावित फंडिंग प्राप्त करने, उद्योग विशेषज्ञों एवं अन्य उद्यमियों से संपर्क स्थापित करने और व्यावसायिक साझेदारी विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही चयनित परियोजनाओं को जिला उद्योग केन्द्र के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर विभागीय सहयोग उपलब्ध कराने के साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं, सब्सिडी और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने इच्छुक उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक आवेदक www.udyamgrowth.com पर ऑनलाइन आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरक सिंह रावत पर असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें
  • सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट किए स्थानीय उत्पाद और कुंभ-2027 की प्रतीक मां गंगा की प्रतिकृति
  • योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन
  • अब हरिद्वार में बड़ा हादसा होते होते बचा, ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटने से दबी दो कारें
  • पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; मुख्यमंत्री ने कहा- इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • स्टार्टअप्स और उद्यमियों को मिलेगा निवेशकों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने का अवसर, फंडिंग की भी संभावना
  • पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री धामी
  • कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर के मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट को किया ढेर, मस्जिद में छिपा था आतंकी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.