शनिवार, नवम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरक सिंह रावत पर असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2026 11:58 अपराह्न

गुवाहाटी। चुनाव से ठीक पहले भाजपा पर हमलावर होते दिख रहे हरक सिंह रावत पर जैनी प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। , हरक सिंह रावत के खिलाफ असम के महिला थाने में 17 धाराओं में एफआईआर हो गई है।

उत्तराखंड की राजनीति में करीब 23 साल पहले चर्चित रहे जैनी प्रकरण ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। असम निवासी इंदिरा देवड़ी उर्फ जैनी की शिकायत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ गुवाहाटी के पानबाजार महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में 17 धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज होने से प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज होने के आसार हैं।

जैनी ने अपनी शिकायत में वर्ष 2002-03 के दौरान नाबालिग अवस्था में यौन शोषण, जबरन बंधक बनाने, गर्भावस्था के दौरान प्रताड़ित करने और साक्ष्य मिटाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

जैनी के मुताबिक, घटना के समय उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी और वह देहरादून के यमुना कॉलोनी क्षेत्र में बस अड्डे के पास एक एसटीडी बूथ पर काम करती थी। आरोप है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरक सिंह रावत के एक राजनीतिक कार्यकर्ता ने उसे यमुना कॉलोनी स्थित तत्कालीन मंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचाया था, जहां उसे करीब डेढ़ से दो महीने तक जबरन रखा गया।

महिला ने इस मामले में उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ को भी शिकायत सौंपी थी। इसके अलावा उसने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात कर न्याय की मांग की थी। शिकायत में महिला ने अपने बेटे का डीएनए परीक्षण कराने और पुराने मामले से जुड़े रिकॉर्ड जब्त कर दोबारा जांच कराने की मांग भी उठाई है। उसने पूर्व में हुई जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2003 में जैनी प्रकरण सामने आने के बाद हरक सिंह रावत को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उस समय मामले की सीबीआई जांच हुई थी। डीएनए परीक्षण में कथित तौर पर मेल नहीं मिलने के बाद हरक सिंह रावत को क्लीन चिट मिल गई थी। अब करीब 23 साल बाद दोबारा मुकदमा दर्ज होने से यह पुराना मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। इस घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
  • स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • पौड़ी में लोकगीतों और थड़्या-चौंफला की प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया इगास पर्व
  • कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल – डॉ. हरक सिंह रावत
  • हरक सिंह रावत पर असम में 17 धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें
  • सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, भेंट किए स्थानीय उत्पाद और कुंभ-2027 की प्रतीक मां गंगा की प्रतिकृति
  • योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन
  • अब हरिद्वार में बड़ा हादसा होते होते बचा, ओवरलोड गन्ने का ट्रक पलटने से दबी दो कारें
  • पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया लोकपर्व इगास, मुख्यमंत्री धामी ने भैलो खेलकर निभाई लोक परंपरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.