रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन, मसूरी में जुटेंगे देश-दुनिया के साइकिलिंग प्रतिभागी, डीएम ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 18, 2026 4:49 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन एवं माउंटेन बाइकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित पांचवें संस्करण ‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज-2026’ का समापन आगामी 26 नवंबर को देहरादून स्थित लक्षमणपुरी मसूरी में होगा। समापन कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन एवं समापन कार्यक्रम के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वावधान में साइकलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता 18 से 26 नवंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का समापन 26 नवंबर को सुबखोली से होते हुए मसूरी बाईपास तिराहे स्थित लक्ष्मणपुरी में होगा।
जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को सुबखोली एवं फिनिशिंग प्वाइंट पर चिकित्सकीय टीम तथा एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को रैली मार्ग पर यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने को कहा।
शिक्षा विभाग को रैली के समापन अवसर पर मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रतियोगिता के फिनिशिंग प्वाइंट पर प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल को स्वयंसेवकों तथा पीआरडी जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
खेल विभाग को आवश्यकतानुसार खेल प्रशिक्षकों की तैनाती तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फिनिशिंग प्वाइंट एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर एसडीआरएफ की टीम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग को सुबखोली से फिनिशिंग प्वाइंट एवं मसूरी तक यातायात व्यवस्था में सहयोग करने को कहा गया।
नगर पालिका परिषद मसूरी को रैली मार्ग पर साफ-सफाई, सफाई कर्मियों की तैनाती, डस्टबिन की व्यवस्था, मार्ग संकेतक बोर्ड एवं मार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फिनिशिंग प्वाइंट पर सामुदायिक साफ-सफाई की व्यवस्था करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए आयोजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, सीएमओ नरेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान, जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरंग, टीआई पुलिस नरेश कुमार आदि उपस्थित थे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.