रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदहाल सड़कों पर उक्रांद ने घेरा लोनिवि का कार्यालय, एक सप्ताह में मांगा जवाब

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 12:45 पूर्वाह्न
  • देवाल, थराली और नारायणबगड़ की लंबित सड़कों का मुद्दा उठाया
  • ईई ने स्थिति स्पष्ट करने का दिया आश्वासन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के देवाल, थराली और नारायणबगड़ ब्लाॅक में बदहाल एवं लंबित सड़कों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन सड़कों की धीमी प्रगति और लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए विभाग से जवाब मांगा।

उक्रांद के जिलाध्यक्ष जमन सिंह ने अधिशासी अभियंता के समक्ष तीनों ब्लाॅक की सड़कों का मामला उठाते हुए कहा कि कई सड़कें लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं, जबकि निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति भी संतोषजनक नहीं है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा बदहाल होने से लोगों को रोजमर्रा के कामों के साथ ही मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

दल ने विभाग से सभी लंबित और निर्माणाधीन सड़कों की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा लंबित प्रक्रियाओं का पूरा ब्योरा एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही बदहाल सड़कों का रोस्टर तैयार कर स्थलीय निरीक्षण करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।

उक्रांद पदाधिकारियों के अनुसार अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। दल ने चेतावनी दी कि क्षेत्र की सड़कों की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा और विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जाएगी।

इस दौरान उक्रांद के सांगठनिक जिलाध्यक्ष जमन सिंह मनिषा, कार्यकारिणी अध्यक्ष दर्शन शाह, दर्शन रावत, माही चमोला, प्रेमबल्लभ देवराडी, प्रकाश राम, सुंदर गोस्वामी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 2030 तक कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड को हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के समकक्ष लाने का लक्ष्य
  • रामायण – भाग 1 : भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव का भव्य सिनेमाई उत्सव
  • 6 से 8 नवंबर तक होगी पटाखों की बिक्री, लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा दुकानों का आवंटन; सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश
  • बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला हत्याकांड : पारिवारिक विवाद में कैब चालक ने पत्नी समेत 7 रिश्तेदारों की हत्या का किया दावा
  • पूर्व CM खंडूडी सहित 15 को मिलेगा उत्तराखण्ड सम्मान
  • तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बन्द
  • उत्तराखंड को ₹1475 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 15 विभूतियों को प्रदान किया उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित
  • लोकगायिका हेमा नेगी करासी को मिला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026, 25 वर्षों की लोकसाधना का हुआ सम्मान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.