शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रिकॉर्ड तोड़ रही चारधाम यात्रा, बद्रीनाथ-हेमकुंड में उमड़े लाखों श्रद्धालु

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 6:58 अपराह्न

चमोली : उत्तराखण्ड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा-2026 इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यात्रा अपने चरम पर है और तीन माह का महत्वपूर्ण पड़ाव सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। देश-विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान श्री बद्रीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब के पावन दर्शन के लिए चमोली जनपद पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

यदि पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2025 में यात्रा प्रारंभ होने के बाद तीन माह की अवधि में श्री बद्रीनाथ धाम में कुल 12,15,612 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक यह संख्या बढ़कर 15,47,578 पहुँच चुकी है। अर्थात इस वर्ष अब तक 3,31,966 अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

इसी प्रकार श्री हेमकुंड साहिब यात्रा में भी श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ा है। वर्ष 2025 में दो माह की अवधि में 2,03,004 श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन किए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक 2,19,379 श्रद्धालु पवित्र धाम में मत्था टेक चुके हैं। यह आँकड़े दर्शाते हैं कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।

पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के कुशल नेतृत्व, प्रभावी रणनीति एवं सतत मॉनिटरिंग के चलते पूरी यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। चमोली पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर व्यापक पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, लाउड हेलर के माध्यम से सतत सूचना प्रसारण, खोया-पाया केन्द्रों का संचालन, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों के लिए त्वरित रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती तथा 24×7 सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मौसम की चुनौती, भूस्खलन की संभावनाओं एवं भारी यातायात दबाव के बीच भी पुलिस के जवान दिन-रात पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच
  • थारू समाज के साथ संवाद से विकास की नई राह, जनजातीय हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला आजीविका योजनाओं के प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार
  • प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और टेंट वितरित
  • सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
  • मिशन वात्सल्य का हर पात्र बच्चे को मिलेगा लाभ – डीएम गौरव कुमार
  • न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट में पुलिस टीम द्वारा 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • कुलगाम में प्रवासी मजदूर की हत्या से फिर उभरा टारगेट किलिंग का खतरा
  • IBPS क्लर्क भर्ती 2026 : 11403 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.