शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 7:31 अपराह्न

देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के हर्रावाला में नवविवाहिता एवं सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को हर्रावाला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पहले ही सीओ डोईवाला के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई थी।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को मृतका की मां सीमा कंडारी, निवासी श्रीकोट (श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल) ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी सृष्टि कंडारी का विवाह नवंबर 2025 में हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था और इसी प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या कर दी गई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की विवेचना सीओ डोईवाला वंदना वर्मा को सौंपी गई, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मृतका की मां सहित अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी दौरान सृष्टि कंडारी की मां ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया, जिसे सृष्टि ने कथित रूप से घटना से पहले भेजा था। पुलिस के अनुसार, वीडियो में सृष्टि ने विवाह के बाद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि वीडियो सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने शनिवार को मुख्य आरोपी सौरभ खत्री और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू को हर्रावाला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में नामजद सास की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच
  • थारू समाज के साथ संवाद से विकास की नई राह, जनजातीय हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला आजीविका योजनाओं के प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार
  • प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और टेंट वितरित
  • सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
  • मिशन वात्सल्य का हर पात्र बच्चे को मिलेगा लाभ – डीएम गौरव कुमार
  • न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट में पुलिस टीम द्वारा 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • कुलगाम में प्रवासी मजदूर की हत्या से फिर उभरा टारगेट किलिंग का खतरा
  • IBPS क्लर्क भर्ती 2026 : 11403 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.