मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 1:38 पूर्वाह्न
  • पेयजल से आवास और रोजगार तक उठे सवाल,
  • डीएम ने जांच के साथ शिकायतकर्ता को कार्रवाई बताने के भी दिए निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने 20 शिकायतें और समस्याएं जिलाधिकारी गौरव कुमार के सामने रखीं। पेयजल, आवास, शिक्षा, रोजगार और पार्किंग से जुड़ी फरियादों पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जनता मिलन में मंडल गांव की रीना ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल मायके में रह रही हैं। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी दशोली को मौके पर जांच कर पात्रता के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। देवर खडोरा के बिरेंद्र सिंह ने जल जीवन मिशन से जुड़ी पेयजल समस्या और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चमोली को मौके पर जाकर ग्रामीणों से वार्ता करने और विवाद का समाधान कराने को कहा। गौणा के शिक्षा अभिभावक संघ अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने राजकीय इंटर कॉलेज गौणा में दो शिक्षकों की तैनाती की मांग रखी। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों शिक्षक अगले दो दिनों में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।

गोपेश्वर की सरोज देवी ने रोजगार की मांग की। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को उनकी रुचि और जरूरत के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने तथा रोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ग्वाड़, गंगोलगांव के बलवंत सिंह राणा, सच्चिदानंद तिवाड़ी, बंशी लाल, राजपाल, नयन सिंह कुँवर, मोहन प्रसाद समेत अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का केवल निस्तारण ही नहीं, बल्कि उसकी जानकारी शिकायतकर्ता को भी दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित होनी चाहिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
  • कोटद्वार में हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 7 गिरफ्तार
  • 20 फरियादें पहुंचीं डीएम के दरबार, अफसरों को तुरंत समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.