शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IBPS क्लर्क भर्ती 2026 : 11403 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2026 7:26 अपराह्न

नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 11 भागीदार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 11,403 कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा 10 और 11 अक्तूबर 2026 को तथा मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों का अनंतिम आवंटन मार्च 2027 में किया जाएगा।

आवेदन के लिए पात्रता

भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। नेपाल, भूटान तथा भारत सरकार के नियमों के अनुसार पात्र अन्य श्रेणी के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले तथा 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने का ज्ञान होना चाहिए। कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान भी अनिवार्य है।

राज्यवार रिक्तियां

इस भर्ती में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 1,731 पद, कर्नाटक में 1,414 पद, महाराष्ट्र में 1,051 पद, पश्चिम बंगाल में 946 पद, गुजरात में 698 पद, तमिलनाडु में 675 पद, मध्य प्रदेश में 570 पद, बिहार में 491 पद, पंजाब में 481 पद, दिल्ली में 415 पद, राजस्थान में 392 पद, असम में 349 पद, ओडिशा में 337 पद और उत्तराखंड में 145 पद रिक्त हैं। अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए भी रिक्तियां अधिसूचना में जारी की गई हैं।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग (PwBD), पूर्व सैनिक (ESM) तथा डीईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

वेतन और सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को 24,050 रुपये से 64,480 रुपये प्रति माह के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा संबंधित बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना जारी: 1 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 1 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा: 10 एवं 11 अक्तूबर 2026
  • मुख्य परीक्षा: 27 दिसंबर 2026
  • अनंतिम आवंटन: मार्च 2027

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CRP CSA-XVI (IBPS Clerk 2026) भर्ती लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र सबमिट करना होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच
  • थारू समाज के साथ संवाद से विकास की नई राह, जनजातीय हितों के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री धामी
  • पौड़ी गढ़वाल : महिला आजीविका योजनाओं के प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 451 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार
  • प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और टेंट वितरित
  • सृष्टि कंडारी मौत मामला : पति और ननद गिरफ्तार, दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच तेज
  • मिशन वात्सल्य का हर पात्र बच्चे को मिलेगा लाभ – डीएम गौरव कुमार
  • न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट में पुलिस टीम द्वारा 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
  • कुलगाम में प्रवासी मजदूर की हत्या से फिर उभरा टारगेट किलिंग का खतरा
  • IBPS क्लर्क भर्ती 2026 : 11403 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.