शनिवार, अक्टूबर 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 3200 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2026 7:32 अपराह्न
  • 1 व 2 नवम्बर को राजनीतिक दलों की मौजूदगी में होगा मॉकपोल
  • पांच प्रतिशत मशीनों पर होगा परीक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत चमोली में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम तेजी से चल रहा है। 30 अक्टूबर तक जिले में 957 बैलेट यूनिट, 1,125 कंट्रोल यूनिट और 1,118 वीवीपैट मशीनों की जांच पूरी कर ली गई है। अब एक और दो नवंबर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों का मॉकपोल कराया जाएगा।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) के इंजीनियर मशीनों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी गौरव कुमार की निगरानी में चल रही इस प्रक्रिया का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अवलोकन कर रहे हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच अनिवार्य है। जांच में सफल और प्रमाणित मशीनों का ही चुनाव में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और वेयरहाउस की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश के अनुसार जिले के 633 मतदान केंद्रों के लिए 1,130 बैलेट यूनिट, 1,250 कंट्रोल यूनिट और 1,294 वीवीपैट मशीनों की जांच की जा रही है। पहले उपलब्ध 1,400 कंट्रोल यूनिट में से 150 मशीनें पौड़ी जिले को हस्तांतरित की गई हैं। शेष मशीनों की जांच जारी है।

पांच प्रतिशत मशीनों पर मॉकपोल

एफएलसी के बाद एक और दो नवंबर को कुल मशीनों में से पांच प्रतिशत का रेंडम चयन कर मॉकपोल कराया जाएगा। इसमें एक प्रतिशत मशीनों पर 1,200 वोट, दो प्रतिशत पर 1,000 वोट और शेष दो प्रतिशत मशीनों पर 500-500 वोट डालकर परीक्षण किया जाएगा। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होने वाली इस प्रक्रिया से मशीनों की कार्यक्षमता और तकनीकी विश्वसनीयता परखी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने अधिकृत प्रतिनिधियों को एफएलसी और मॉकपोल में भेजने की अपील की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर को दी ₹9.13 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 3200 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
  • फूलों की घाटी के द्वार बंद, सैलानियों की आमद ने बनाया नया रिकॉर्ड
  • विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, चमोली में 3674 ईवीएम-वीवीपैट की जांच पूरी
  • चमोली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
  • दुर्गम पहाड़ी में छह शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेज
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने ली शपथ, एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी सम्मानित
  • कर्णप्रयाग से आशीष नेगी को यूकेडी का टिकट, चमोली में चुनावी हलचल तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.