गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवभूमि के पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए शासन की ओर से गठित संयुक्त टीम ने विश्व प्रसिद्ध जोशीमठ-औली रोपवे का किया सघन निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 5:09 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। देवभूमि के पर्यटन को नई रफ्तार देने के लिए शासन की ओर से गठित संयुक्त टीम ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध जोशीमठ-औली रोपवे का सघन निरीक्षण किया। इस टीम में पर्यटन विभाग, ब्रिडकुल , गढ़वाल मंडल विकास निगम और तहसील प्रशासन के आला अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान टीम ने जोशीमठ स्थित टावर नंबर 1 से लेकर औली के टावर नंबर 10 तक का स्थलीय जायजा लिया। अधिकारियों ने न केवल दोनों स्टेशनों की तकनीकी स्थिति को बारीकी से परखा, बल्कि रोपवे मार्ग के आसपास भू-धंसाव से पड़ी दरारों का भी व्यापक आकलन किया। गौरतलब है कि 5 जनवरी 2023 को जोशीमठ में आई भू-धंसाव की आपदा के बाद सुरक्षा कारणों से इस रोपवे को बंद कर दिया गया था, जिससे यहाँ के पर्यटन व्यवसाय पर गहरा असर पड़ा था।

​स्थानीय निवासियों और पर्यटन व्यवसायियों की ओर से रोपवे को पुनः सुचारु करने की लगातार उठ रही मांग के बाद पर्यटन सचिव की अध्यक्षता में इस टीम का गठन किया गया है। टीम की यह रिपोर्ट अब शासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर एशिया के सबसे लंबे रोपवे में शुमार इस ट्रैक के भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा।

क्या है इस रोपवे की विशेषता

  • एशिया का गौरव: यह रोपवे लगभग 4.15 किलोमीटर लंबा है, जिसे एशिया के सबसे लंबे और ऊंचे रोपवे में गिना जाता है।
  • ​समय की बचत: जहाँ सड़क मार्ग से जोशीमठ से औली पहुँचने में काफी समय लगता है, वहीं यह रोपवे मात्र 20-25 मिनट में यह सफर तय करा देता है।
  • ​खूबसूरत नजारा: यह पर्यटकों को नंदा देवी, कामेट और द्रोणागिरी जैसी विशाल हिमालयी चोटियों के विहंगम दृश्य दिखाता है.
  • ​अर्थव्यवस्था की रीढ़: सर्दियों में औली आने वाले स्कीइंग प्रेमियों के लिए यह आवागमन का सबसे मुख्य और पसंदीदा साधन है।

 निरीक्षण के दौरान के जीएम लक्ष्मी राज चौहान, आरएम विश्वनाथ बेंजवाल, तहसीलदार महेंद्र कुमार, ब्रिडकुल के दीपक खंडूरी सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरा करने के दिए निर्देश
  • भारत-नेपाल संस्कृत अनुसंधान सहयोग को नई दिशा, उत्तराखंड ने संभाली अग्रणी भूमिका, नई दिल्ली में नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ. सुरेन्द्र थापा से संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार की मुलाकात
  • विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखण्ड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पर बढ़ेगा सहयोग, नई दिल्ली में इंडोनेशिया के कार्यवाहक राजदूत से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, नीलकंठ यात्रा मार्ग पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब तैनात
  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और दक्ष शिक्षक ही भविष्य की मजबूत नींव – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.