रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रशासन तथा पत्रकारों के बीच समन्वय की जरूरत – त्रिपाठी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 19, 2025 3:57 अपराह्न

गौचर(चमोली)। चमोली के प्रभारी जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा है कि प्रशासन तथा पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से ही जनपद के विकास को गति प्रदान की जा सकती है।

गौचर मेले में पत्रकार सम्मान समारोह तथा पत्रकार सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन तथा पत्रकारों के मध्य संवाद जरूरी है। गौचर मेले में आयोजित समारोह के जरिए प्रशासन की ओर से पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित करने के प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर पत्रकारों ने त्रैमासिक पत्रकार सम्मेलन को नियमित आयोजित करने पर जोर दिया। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि इसके लिए जल्द रोस्टर तैयार किया जाएगा। आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं के सवाल के जबाव में कहा गया कि इस मसले का निस्तारण किया जाएगा। जनपद में 108 एम्बुलेंस वाहनों की स्थिति पर भी सीएमओ ने जबाव दिया। खेता मानमती में जलजीवन मिशन के सवाल के जबाव में बताया गया कि इस योजना पर 80 फीसद काम हो चुका है। सिमली में महिला बेस अस्पताल में रेडियोलास्टि से संबंधित सवाल के जवाब में बताया गया कि इसका समाधान किया जाएगा। पीपलकोटी अस्पताल में एक्स-रे टेक्निशियन की नियुक्ति का मामला भी पत्रकारों ने उठाया। जिला चिकित्सालय में पैथोलोजी जांच की मॉनिटरिंग से संबंधित सवाल पर बताया गया कि इस मामले को देखा जाएगा। चेनाप घाटी में पर्यटकों की आवाजाही का मामला भी जोरदार ढग से उठा। इस दौरान  उद्यान, सिंचाई, सड़क, पेयजल से संबंधित मामले भी उठाये गए। बताया गया कि जनपद में 65234 छात्र-छात्राएं अध्यनरत है। प्राथमिक शिक्षा में 165 शिक्षकों की नियुक्ति का मामला गतिमान है। कलस्टर विद्यालय खुलने से कई स्कूलों के बंद होने संबंधित सवाल के जबाव में बताया गया कि इससे कोई भी विद्यालय बंद नहीं होगा अपितु हर क्षेत्र में कलस्टर स्कूल खुलने से शिक्षा व्यवस्था सुदृढ होगी। जिलें में 89 कलस्टर विद्यालय चिह्नित किए गए है। इनके विकास पर जोर दिया जा रहा है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में छात्रों के प्रमाण पत्र आपदा की भेंट चढ जाने से संबंधित सवाल के जबाव में बताया गया कि इसमें कुछ भी दिक्कते नहीं है। प्रमाण पत्र खोने की स्थिति में नए प्रमाण आसानी से बनाएं जाएंगे। जनपद में खंड शिक्षा अधिकारी तथा उप शिक्षा अधिकारी के खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के बारें में बताया गया कि नियुक्ति प्रक्रिया गतिमान है इसका समाधान जल्द हो जाएगा। इस दौरान कर्णप्रयाग के एसडीएम सोहन सिंह रांगड समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। संचालन जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने किया। इस अवसर पर सभी पत्रकारों को शॉल तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • होटल की नौकरी छोड़ गांव लौटे राजेश सजवाण, सेब की बागवानी से सालाना 10 लाख तक पहुंची आय
  • जेएनयू की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग मूल्यांकन परीक्षा में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के शोधार्थी सौरभ रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान
  • श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और CSIR-IHBT पालमपुर के बीच एमओयू, विद्यार्थियों को मिलेगा उच्चस्तरीय प्रशिक्षण व अनुसंधान का अवसर
  • IFFI-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने की उत्तराखंड की फिल्म नीति की सराहना
  • पीपलकोटी में पहाड़ी से गिरकर असम के कर्मचारी की मौत
  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.