रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ गिरीश गुणवन्त ने मुरान्यू गांव को आदर्श ग्राम बनाने का खाका खींचा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 24, 2025 4:44 अपराह्न
कोटद्वार। चमोली के सारकोट की तर्ज पर अब पौड़ी जनपद के दुगड्डा ब्लॉक का मुरान्यू गांव आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त ने ग्रामवासियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट किया कि विकास कार्य केवल कागज़ों पर नहीं, बल्कि धरातल पर नजर आने चाहिए।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबसे पहले बेसलाइन सर्वे किया जाए, ताकि ग्रामवासियों की वास्तविक जरूरतें और प्राथमिकताएं चिन्हित हो सकें। उन्होंने बीडीओ को विभागीय समन्वय के साथ क्लस्टर आधारित व एकीकृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय लिया गया कि गांव में कॉमन वर्क शेड और मशरूम यूनिट स्थापित की जाएगी तथा समूहों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही गांव के पंचायती भवन पर बड़े सोलर पैनल लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ऊर्जा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सके।
सीडीओ ने विभागों को भी विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कृषि विभाग को गांव में घेरबाड़ कार्य को बढ़ाने, उद्यान विभाग को क्लस्टर स्तर पर पाली हाउस स्थापित करने और पशुपालन विभाग को कुक्कुट व गौपालन इकाइयां विकसित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सिंचाई विभाग को खेतों की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने और ऊरेडा को नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के साथ सौर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। साथ ही मनरेगा के अंतर्गत श्रम आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने, रीप के माध्यम से ग्रामीण अवसंरचना एवं रोजगार सृजन को गति देने और एनआरएलएम के जरिए महिला समूहों की आजीविका संवर्धन गतिविधियों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि चयनित गांवों को आदर्श ग्राम बनाकर वहां आजीविका संवर्धन, ऊर्जा समाधान, आधुनिक कृषि, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि मुरान्यू गांव भी चमोली के सारकोट की तरह ग्रामीण विकास की नई मिसाल बनेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.