मंगलवार, मई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की पॉली हाउस निर्माण कार्याें की जिलेवार समीक्षा, दिए अहम दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2025 4:08 अपराह्न

देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित योजना रुरल इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेन्ट फण्ड (आरआईडीएफ) के अन्तर्गत प्रदेश में पॉली हाउस स्थापना कार्याें की जिलेवार समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरआईडीएफ योजना के अन्तर्गत प्रदेशभर में 14777 पॉली हाउस का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी माह मार्च 2026 तक अनिवार्य रुप से पूरा कर लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि आरआईडीएफ योजना के अन्तर्गत प्रदेशभर में 14777 पॉली हाउस निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित विभाग एवं कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय स्थाापित करते हुए युद्ध स्तर पर पॉली हाउस का निर्माण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निदेशक बागवानी मिशन को निर्देेश दिये कि वे जिले स्तर से मुख्य/जिला उद्यान अधिकारियों से प्रतिमाह पॉली हाउस निर्माण हेतु सूची प्राप्त करते हुए कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निदेशक बागवानी मिशन को निर्देश दिये कि कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी को प्रतिमाह 1500 पॉलीहाउस की सूची उपलब्ध कराये ताकि कार्यदायी संस्था प्रतिमाह 1500 पॉलीहाउस का निर्माण कर निर्धारित समयावधि में 14777 पॉली हाउस के निर्माण लक्ष्य को प्राप्त कर सके। उन्होंने मुख्य/जिला उद्यान अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पॉली हाउस के निर्माण हेतु भूमि सर्वे करने के उपरान्त ही जिलों से सूची निदेशक बागवानी मिशन को उपलब्ध करायें।

मंत्री ने कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड के नोडल अधिकारी को मानव संसाधन बढ़ाने के साथ ही तल्लीनता से पॉली हाउस निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये ताकि जिलों में पॉली हाउस निर्माण कार्य तेजी से हो सकें। मंत्री ने निदेशक बागवानी मिशन को समय-समय पर पॉली हाउस निर्माण कार्याें की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये। बैठक में सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण एसएन पाण्डे, निदेशक बागवानी मिशन महेन्द्र पाल, कार्यदायी संस्था बेथवेट प्राईवेट लिमिटेड से नोडल अधिकारी एमसी जैन सहित मुख्य/जिला उद्यान अधिकारी आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.