बुधवार, जनवरी 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शिक्षा विभाग को मिले चार नवनियुक्त उप शिक्षाधिकारी, प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कर रही है निरंतर प्रयास

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2025 11:04 पूर्वाह्न

पौड़ी : शिक्षा विभाग पौड़ी को चार नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षाधिकारियों को जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा, नैनीडांडा, कोट व रिखणीखाल में तैनाती मिली है। इनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों में तेजी आने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

राज्य सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार के साथ-साथ शैक्षणिक, प्रशासनिक और शिक्षणेत्तर संवर्गों के रिक्त पदों को भी भरा जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और विभागीय कार्यों में गति आएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र सिंह बर्तवाल ने बताया कि जनपद में चार नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती हो गई है, जबकि 10 पहले से ही कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि विकासखंड नैनीडांडा में रवि कुमार, कोट में भारती गैरोला, रिखणीखाल में किरण नेगी और पोखड़ा में मनोज जोशी ने उप शिक्षा अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में 15 विकासखंड हैं। नये चार उप शिक्षा अधिकारियों के नियुक्ति के बाद 14 विकासखंडों में पद भर गये हैं। वर्तमान में सिर्फ दुगड्डा विकासखंड में उप शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त है, इस पद पर भी जल्द नियुक्ति होने की उम्मीद है। उन्होंने सभी नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी और उनसे उम्मीद जताई कि वे अपने कार्यों और दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

जोशी रह चुके हैं राज्यकर अधिकारी

उप शिक्षा अधिकारी पोखड़ा मनोज जोशी ने इससे पूर्व राज्य कर अधिकारी के पद पर लगभग 05 साल की सेवाएं दी हैं। वहीं उपशिक्षा अधिकारी रिखणीखाल किरण नेगी इससे पूर्व पंजाब एवं सिंध बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने पंजाब एवं सिंध बैंक में 09 साल की सेवाएं दी हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा गणतंत्र दिवस समारोह
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रोशनाबाद में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
  • गणतंत्र दिवस समारोह में बाल विकास विभाग की पोषण थीम पर आधारित झांकी का प्रस्तुतीकरण, सीडीपीओ सुलेखा सहगल के मार्गदर्शन में की गई तैयार, बहादराबाद परियोजना में 25 आंगनवाड़ी व सहायिकाएं सम्मानित
  • गणतंत्र दिवस पर एमडीडीए कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारी सम्मानित
  • चेयरलिफ्ट में दो दिन में 2800  सैलानी ने किया वादियो का दीदार
  • नरसिंह मंदिर में गूंजी ढोल-दमाऊ की थाप
  • उत्तराखंड : पहाड़ की बेटी ने लहराया देश का परचम, अंजलि ने कर्तव्य पथ पर लिखी इतिहास की नई इबारत
  • धूमधाम से मनाया गया चमोली जिले में गणतंत्र दिवस
  • सड़क हादसे में बीटेक छात्र की मौत
  • सीएम आवास में ध्वजारोहण: संविधान शपथ के साथ विकास संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.