मंगलवार, मई 20, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तिलोगा अमरदेव नाटक ने दर्शकों को किया अभिभूत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 8, 2024 10:00 अपराह्न
देहरादून : राजधानी दून में रविवार की शाम को मेघदूत नाट्य मंच की शानदार प्रस्तुति “तिलोगा – अमरदेव” के माध्यम से यादगार बना दिया। नगर निगम प्रेक्षागृह में मंचित तैडी की तिलोगा और भरपूर के बांके जवान अमरदेव सजवाण की प्रेम कथा का दर्शकों ने मुक्तकंठ से सराहा। प्रख्यात रंगकर्मी एस.पी. ममगाईं की परिकल्पना, शोध और निर्देशन में कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
तिलोगा अमरदेव नाटक के मंचन की शुरुआत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एम. एस. रावत, टपकेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर महंत कृष्ण गिरी जी, उद्योगपति राकेश ओबेरॉय, प्रसिद्ध उद्यमी तथा माया यूनिवर्सिटी के चेयरमैन मनोहरलाल जुयाल, बलवीर सिंह पंवार, श्याम सुंदर गोयल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आकाशवाणी देहरादून के वरिष्ठ उदघोषक विनय ध्यानी ने नाटक की कथावस्तु का सार दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
तिलोगा और अमरदेव की यह एक हृदयस्पर्शी प्रणय गाथा है, जो स्थानीय लोगों के अतिरिक्त अन्य तक नहीं पहुंची है। लंबे शोध के बाद इस पर श्री ममगाईं ने पहले अपनी पुस्तक उत्तराखंड के ऐतिहासिक नाटक प्रकाशित की और आज इसका मंचन किया गया। नाटक मूलतः हिंदी में था किंतु आंचलिक होने के नाते कतिपय स्थानों पर कथा की मांग के अनुरूप गढ़वाली भाषा के शब्दों व गीतों के प्रयोग का यथोचित प्रयोग किया गया था। वस्तुत: यह कथानक करीब चार सौ वर्ष पुराना है और नाटक के जरिए इतिहास के पन्नों को सफलता से पलटा और परोसा गया।
 
गौरतलब है कि प्रसिद्ध नाट्य संस्था मेघदूत का यह रजत जयंती वर्ष है और इसी संदर्भ में मेघदूत ने उत्तराखंड की इस प्रेम कथा को नाटक का विषय बनाया। इससे पूर्व मेघदूत द्वारा दो अन्य नारी प्रधान नाटकों का मंचन किया जा चुका है। उनमें ज्योतिर्मय पद्मिनी और तीलू रोतेली मुख्य हैं। अपनी स्थापना से अब तक मेघदूत ने 25 वर्षों में डेढ़ दर्जन से अधिक प्रमुख नाटकों के कई कई शो कर चुकी है। मेघदूत की पहली प्रस्तुति अष्टावक्र नाटक था। उसके बाद पौराणिक कथानक पर आधारित संजीवनी नाटक का मंचन हुआ। तदनंतर औरंगजेब की आखिरी रात,  यमपाल, संगमरमर पर एक रात, श्रीकृष्ण अवतार, वीर अभिमन्यु, ऊषा अनिरुद्ध,  ज्योतिर्मय पद्मिनी, तीलू रोतेली और ‘ भय बिनु होई ना प्रीति’ के बाद गढ़वाल की धरती पर घटित अमरदेव सजवाण और तैड़ी की तिलोगा के प्रेम प्रसंग के आधारित कथानक पर यह नाटक प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य नाटक भी मेघदूत ने मंचित किए हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोनाकाल में जब सब कुछ थम गया था, उस दौर में रंगकर्म के क्षेत्र में व्याप्त सन्नाटे को मेघदूत ने “भय बिनु होई न प्रीत” नाट्य प्रस्तुति देकर तोड़ा था। गोस्वामी तुलसी दास की कृति रामचरित मानस के पंचम सोपान सुंदर कांड पर आधारित इस नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा था। इस नाटक के अब तक कई शो हो चुके हैं।
तिलोगा – अमरदेव नाटक में बाबा प्रभुदास की भूमिका उत्तम बंदूनी, ठाकुर गजे सिंह की भूमिका में नन्द किशोर त्रिपाठी, अमरदेव – अनिल दत्त शर्मा, तिलोगा – मिताली पुनेठा, जयंती – इंदु रावत, मध्यो असवाल – विजय डबराल, चैती – पूनम राणा, रामी – रश्मि जैना, जमन सिंह – गिरी विजय ढौंढियाल, सुखदेव की भूमिका में सिद्धार्थ डंगवाल, सहायक भूमिकाओं में अभिनव द्विवेदी, अखिलेश रावत, अनिल भंडारी, गोकुल पंवार, मौली जुगराण, पूनम राणा, धैर्य ढौंढियाल ने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। नाटक के लिए संगीत आलोक मलासी ने तैयार किया। मंच सज्जा डॉ. अजीत पंवार ने की। प्रस्तुति नियंत्रक अशोक मिश्रा थे। उनके साथ प्रस्तुति व्यवस्थापक दिनेश बौड़ाई थे। लंबे समय तक दर्शकों को यह नाटक याद रहेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिजनौर पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर निवासी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की प्रक्रिया हुई शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में वर्ल्ड IBD डे पर जागरूकता शिविर का आयोजन
  • जिला अस्पतालों में तैनात होंगे शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक, गैप एनालिसिस बैठक में विभगाय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिये निर्देश
  • समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालय – डॉ. धन सिंह रावत
  • सेना के जवान लेंगे टिहरी की ट्रॉउट फिश का आनन्द, मत्स्य विभाग टिहरी गढ़वाल ने आईटीबीपी को 01 कुंतल से अधिक ट्रॉउट फिश की सप्लाई
  • जन प्रतिनिधियों ने वित्त आयोग के सामने रखी वित्तीय आवंटन बढ़ाने की मांग
  • अफवाहों पर अंकुश लगाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – डीएम कर्मेंद्र सिंह
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने क्षय रोगियों को 02 महीने का राशन वितरित कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी
  • शिक्षक रह चुकी हूं, पढ़ाई का महत्व समझती हूं – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.