शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुरू की राम कथा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2024 8:11 अपराह्न
नई दिल्ली : जाने-माने आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में नौ दिवसीय राम कथा प्रवचन शुरू किया है। ऐसा महत्वपूर्ण आयोजन पहली बार हो रहा है, जब किसी आध्यात्मिक गुरु ने संयुक्त राष्ट्र में इस तरह का भव्य धार्मिक आयोजन किया है, जो इसके वैश्विक महत्व को उजागर करता है। 
पहले दिन मोरारी बापू ने गोस्वामी तुलसीदास के रामचरित मानस की दो केंद्रीय पंक्तियों को उद्धृत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसके बाद पूरे प्रवचन का स्वर निर्धारित हो गया। पंक्तियों का भावार्थ है: यह सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड मेरी रचना है और मैं सभी के प्रति समान रूप से दयालु हूँ। मैं सभी से प्रेम करता हूँ क्योंकि वे मेरी रचना हैं और मनुष्य मुझे सबसे अधिक प्रिय हैं। पूज्य बापू ने कहा कि, “रामचरित मानस का करिश्मा ही हम सभी को यहां लेकर आया है। कई साल पहले मैंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय भवन की परिक्रमा की थी। उस समय मैंने संयुक्त राष्ट्र के अंदर कथा करने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन कथा ने मन ही मन, इसकी इच्छा की होगी और इस तरह से आज हम यहां हैं।” 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, यह राम कथा सभी भारतीयों की सद्भावना लेकर आती है तथा यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक प्रवचन है। उन्होंने हिंदू धर्म के सनातन धर्म होने के संदर्भ में कहा कि, “जो ऐतिहासिक है वह पुराना और क्षीण हो सकता है, लेकिन जो आध्यात्मिक है वह शाश्वत ही रहता है।” 
मोरारी बापू ने संयुक्त राष्ट्र के चार मुख्य लक्ष्यों पर चर्चा की, जिसमें : वैश्विक शांति बनाए रखना; राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित करना; भूख, बीमारी और निरक्षरता पर विजय प्राप्त करके गरीब लोगों के जीवन में सुधार लाना तथा एक-दूसरे के अधिकारों और स्वतंत्रता के प्रति सम्मान को प्रोत्साहित करना शामिल है। उन्होंने पांच अतिरिक्त लक्ष्य; वैश्विक संवाद, स्वीकार्यता, सत्य, प्रेम और करुणा प्रस्तावित किए।  उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। 

मानस वसुधैव कुटुंबकम 

मोरारी बापू ने कथा का नाम “मानस वसुधैव कुटुंबकम” रखा है। वसुधैव कुटुंबकम एक संस्कृत वाक्यांश है, जो महा उपनिषद जैसे हिंदू पवित्र ग्रंथों में पाया जाता है, जिसका अर्थ “विश्व एक परिवार है” होता है। यह शब्द वर्ष 2023 में दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत सरकार का विषय(थीम) भी था। 
मोरारी बापू के मानवीय प्रयास विश्व भर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक फैले हुए हैं, जिनमें युद्धग्रस्त क्षेत्र भी शामिल हैं। बापू ने युद्ध समाप्त करने और शांति स्थापित करने के लिए यूक्रेन और रूस की सीमा पर राम कथा आयोजित करने की भी पेशकश की है। उन्होंने इजरायल में भी यही प्रस्ताव रखा था। 
करुणा के प्रति बापू की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता यौनकर्मियों, ट्रांसजेंडर और समाज द्वारा अक्सर नजरअंदाज किए जाने वाले अन्य लोगों तक उनकी पहुंच स्पष्ट होती है। उनके उपदेश संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) विशेष रूप से शांति, पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने के अनुरूप है। वह पेड़ लगाने की पुरजोर हिमायत करते रहे हैं और श्रद्धालुओं से अपने घर के पिछवाड़े में कम से कम 5 पेड़ लगाने का आग्रह करते रहे हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.