सोमवार, अप्रैल 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम मयूर दीक्षित ने धनोल्टी के कूड़ा निस्तारण के सम्बंध में ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2024 2:38 अपराह्न
टिहरी : गुरूवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा धनोल्टी के कूड़ा निस्तारण को लेकर अधिकारियों, व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं अपशिष्ट प्रबन्धन संस्था के लोगों के साथ बैठक की गई। जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनोल्टी के कूड़ा निस्तारण को लेकर आईडल फांउडेशन संस्था को शीघ्र अपनी टीम जुटाने तथा किसी समस्या/मुद्दे के समाधान हेतु एसडीएम धनोल्टी से समन्वय करने को कहा गया। एसडीएम धनोल्टी को अपशिष्ट संग्रह स्थल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आलू फार्म में जगह चिन्ह्ति करने तथा स्थायी व्यवस्था हेतु अन्यत्र स्थल का भूमि हस्तान्तरण प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कूड़ा प्रबन्धन के लिए जन जागरूकता और जन सहभागिता जरूरी है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह, महिला मंगल दल/युवक मंगल दल, सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण मित्रों, व्यापार मण्डल, ईको समिति, ग्राम पंचायतों आदि सबको मिलकर काम करना होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रारम्भिक तौर पर सीएसआर मद से संस्था के माध्यम से कार्य शुरू करवाया जा रहा है, आगे की व्यवस्था विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा व्यवस्थित की जानी  आवश्यक है।
बैठक में धनोल्टी क्षेत्रान्तर्गत कच्चा मकान, पक्का मकान, होमस्टे, हाउस होल्ड, होटल, रेस्टोरेंट आदि का क्षमतानुसार यूजर चार्जेज की दरें तय की गई। कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ा वाहनर्, इंधन, ड्राइवर, मैनपॉवर, अनुदान, इधर-उधर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने आदि को लेकर चर्चा की गई तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
अपशिष्ट प्रबन्धन संस्था आईडल फांउडेशन के निदेशक आयुष ने धनोल्टी के कूड़ा निस्तारण को लेकर अवधारणा स्पष्ट करते हुए छः माह का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसके तहत अपशिष्ट का संग्रह, पृथक्करण, प्रबन्धन, जनजागरूकता, साइनेज, रिसर्च, दस्तावेजीकरण आदि अन्य कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अपशिष्ट प्रबन्धन हेतु स्थानीय स्तर पर लोगों को सक्रिय कर मैनपॉवर के रूप में लिया जा सकता है, इससे उनकी आजीविका के साधन भी बढ़ेगे और योजना भी लम्बे समय के लिए कारगर सिद्ध होगी। व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अपशिष्ट संग्रह हेतु जगह उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई।
बैठक में पीडी डीआरडीए योगेश उपाध्याय, एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत, बीडीओ सोहन लाल, कर अधिकारी जिला पंचायत सतीश चन्द्र बिजल्वाण, ग्राम प्रधान धनोल्टी नीरज बेलवाल, सचिव ईको पार्क मनोज उनियाल, अध्यक्ष व्यापार मण्डल धनोल्टी रघुवीर रमोला एवं महामंत्री जगदीश सेमवाल, ईको पार्क से कुलदीप नेगी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जन सैलाब, जगह-जगह पर हुआ भव्य स्वागत
  • रूडकी : रहमतपुर में संघ का पथ संचलन, गणवेशधारी स्वयंसेवकों का फूलवर्षा से स्वागत
  • यूजीसी के प्रस्तावित नियमों पर जन सामान्य मंच की बैठक, ‘काला कानून’ बताते हुए विरोध का ऐलान
  • डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र अंतर्गत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • मानसिक रूप से कमजोर गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया
  • श्री हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां तेज, सेना और ट्रस्ट की संयुक्त टीम ने किया पैदल मार्ग का निरीक्षण
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ धाम की तैयारियों पर सवाल, विधायक बुटोला ने जताई नाराजगी
  • खतरनाक चट्टान से उतरने को मजबूर महिलाएं, सिंहधार वार्ड में पुश्तैनी रास्ता टूटा, ग्रामीणों में आक्रोश
  • “जीते जी रक्तदान, जाते-जाते अंगदान” अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित, 73 लोगों ने किया रक्तदान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.