गुरूवार, अगस्त 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 04 दिन में एक लाख के पार पहुंचा भक्तों का आंकड़ा

शेयर करें !
posted on : मई 14, 2024 10:04 अपराह्न
श्री केदारनाथ धाम : श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2024 कपाट खुलने के बाद चौथा दिन बेहद खास और ऐतिहासिक रहा, क्योंकि सोमवार को केदारनाथ में पहुंचे श्रद्धालुओं का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। चार दिन में केदारपुरी में 102499 श्रद्धालुओं ने पहुँचकर अपने आप में नया कीर्तिमान खड़ा कर दिया है। भगवान शिव के प्रति आस्था का यह सैलाब हर दिन बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही बढ़ रही है प्रशासन की चुनौतियां। चुनौतियां जीवन में अनुभव और मजबूती लेकर आती हैं, शायद इसीलिए कैलाशपति महादेव ने हिमालय की गोद में अपना निवास बनाया होगा और शायद यह एक मौका है बाबा केदारनाथ जी की इस पवित्र यात्रा को सफल और सरल बनाने में जुटे हर व्यक्ति के पास कैलाश पर्वत जैसे मजबूत और दृढ़ बनने का। देश- विदेश से पहुंच रहे भक्तों की यात्रा सुगम और मंगलमय हो इसके लिए करीब 1000 अधिकारी- कर्मचारी, सुरक्षा बल से लेकर अन्य लोग यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। प्रति दिन करीब 25 हजार के औसत से केदारपुरी पहुँच रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए हर कोई अपनी जिम्मेदारी तत्परता से निभा रहा है।
केदारपुरी में स्वच्छता की जिम्मेदारी संभाल रहे एक पर्यावरण मित्र ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से केदारनाथ धाम में स्वच्छता का कार्य कर रहा है और आगे जबतक मौका मिलेगा करता रहेगा। यहां काम करना कठिन जरूर है लेकिन यह किसी काम से ज्यादा सेवा है। जो पुण्य कमाने के लिए लोग रोज नित नए कर्म करते हैं उसका कई गुना यहां एक दिन में कमा लिया जाता है। बाहर से दर्शनों को यहां पहुँच रहे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो कोई अनावश्यक गंदगी न दिखे इसके लिए नगर पंचायत केदारनाथ और सुलभ इंटरनेशनल हर दिन पूरे यात्रा मार्ग से लेकर केदारपुरी तक हर दिन- हर घंटे रास्तों, शौचालय, पगडंडियों से लेकर अन्य सभी स्थानों की सफाई करते हैं। सोमवार को विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान करीब 80 किलो कूड़ा पर्यावरण मित्रों ने एकत्रित कर निस्तारित किया। पर्यावरण मित्रों ने श्रद्धालुओं से यह अपील भी की है कि केदारनाथ यात्रा को प्लास्टिक फ्री बनाने में अपना सहयोग करें और अपना कूड़ा उचित तरीके से निस्तारित करें। कूड़ेदान का इस्तेमाल जरूर करें और केदारनाथ धाम की स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने में अपना योगदान दें। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य दीक्षारंभ, कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रेन डांस
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में हुआ पहला माइट्रल टी.ई.ई.आर. कार्डियक प्रोसीजर, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने काॅर्डियोलाॅजी की पूरी टीम को दी बधाई
  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में हर घर तिरंगा के तहत देशभक्ति काव्य-पाठ प्रतियोगिता आयोजित
  • उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी, श्रीलंका के 40 अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी; 180 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • कल्पेश्वर महादेव मंदिर में बारिश से नुकसान
  • राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंपी, चंपत राय को क्लीन चिट
  • उत्तराखंड में 22 अगस्त तक बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.