सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गंगोत्री में  देवभूमि की भव्यता और दिव्यता के कायल दिखे विदेशी नागरिक, इटली और ऑस्ट्रेलिया से गंगा दर्शन को पहुंचे विदेशियों ने सराहा यात्रा प्रबंधन, ऋषिकेश से गंगोत्री तक सुरक्षित सड़क और बेहतर सुविधाओं की तारीफ

शेयर करें !
posted on : मई 12, 2024 11:18 अपराह्न
  • नेपाल और गुजरात से पहुंचे यात्री भी गंगा के दर्शन से दिखे गदगद

उत्तरकाशी। देवभूमि की दिव्यता और भव्यता हमें बार बार खींच लाती है। यहां पहुंचकर जी सुकून और शांति मिलती है, उसको बयां नहीं कर  सकते हैं। ऋषिकेश से गंगोत्री तक 14 साल के भीतर जो सड़क और यात्रा सुविधाएं बढ़ी हैं, वह बेहतर हैं। हम गंगा के दर्शन को बारबार आना चाहते हैं।

चारधाम यात्रा पर गंगोत्री धाम पहुंचे इटली, आस्ट्रेलिया और भारत के मित्र देश नेपाल से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता और भव्यता को लेकर उक्त बातें कही हैं। इटली के एंड्रिया ने कहा कि वह 14 साल में तीसरी बार गंगोत्री धाम पहुंचे हैं। यहां जो सुकून शांति मिलती है, वह बार बार यहां आने को विवश करती है। 14 सालों में ऋषिकेश से लेकर गंगोत्री धाम तक सड़क और चारधाम से जुड़ी सुविधाओं में बेहतर सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री में गंगा के दिव्य दर्शन के साथ योग और योगियों के सानिध्य भी मिलता है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी इजाफा हुआ है। इसी तरह आस्ट्रेलिया से आई एंडरेशा भी गंगोत्री धाम की दिव्यता की कायल दिखी। उन्होंने कहा कि गंगा की सुंदरता और दिव्यता का अहसास मन को शांति और सुकून देता है। उन्होंने कहा कि वह देवभूमि के दर्शन को हर बार आना चाहती है। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तारीफ की। कहा कि कठिन हालातों में भी धाम तक सुरक्षित सड़क एवं सुविधाएं जुटना समर्पण का काम है।

कुछ ऐसा ही पड़ोसी देश नेपाल और गुजरात से पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने भी देवभूमि की खूबसूरती की तारीफ की। कहा कि यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन ने उनकी जो मदद की है, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि गंगा दर्शन कर वह पुण्य के भागी बने हैं। यहां से गंगा जल का प्रसाद ले जाकर वह अपने देश और परिजनों को बांटेंगे। उन्होंने यहां आने और दर्शन करने तक की व्यवस्था की जमकर तारीफ की है। बहरहाल, देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी चारधाम यात्रा पर पहुंच रहे तीर्थयात्रियों द्वारा न केवल देवभूमि की दिव्यता बल्कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की भी खुले मन से तारीफ की जा रही है। गंगोत्री यात्रा पर आए इन विदेशी श्रद्धालुओं के अलावा अन्य भी देवभूमि की दिव्यता के कायल दिख रहे हैं। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2024/05/km_गंगोत्री-यात्रा-को-सराहा_720p_30f_20240512_221753-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.