शुक्रवार, मार्च 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

निर्धारित कोटे के अनुसार राजकीय सेवाओं में एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को नहीं मिल रहा आरक्षण, जांच की मांग

शेयर करें !
posted on : मार्च 6, 2024 12:00 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ी जाति वैचारिक महासभा चमोली ने राजकीय सेवाओं के लिए संवैधानिक तौर पर एससी, एसटी और ओबीसी को निर्धारित आरक्षण के अनुसार आरक्षण न मिलने पर रोष प्रकट करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्य मंत्री को ज्ञापन भेज कर जांच की मांग की है।

महासभा के जिलाध्यक्ष पुष्कर बैछवाल, महासचिव राकेश टम्टा ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि वर्तमान समय में उत्तराखंड के विभिन्न सेवाओं के लिए भर्ती निकाली गई और निकाली जा रही है लेकिन उन सभी भर्ती विज्ञप्तियों में आरक्षित वर्ग के लोगों के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जा रही है। कई विज्ञप्तियों में तो आरक्षण को शून्य किया जा रहा है जिससे आरक्षित वर्ग के बेरोजगार युवाओं में हताशा का भाव पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले ही पदोन्नति में आरक्षण समाप्त कर दिया है और अब भर्ती प्रक्रिया में भी आरक्षण को नजरांदाज किया जा रहा है जो कि आरक्षित वर्ग के साथ अन्याय है। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर मामले की जांच की मांग की है ताकि आरक्षित वर्ग के बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में पुष्कर बैछवाल, गिरीश आर्य, मनीष कपरवाल, राकेश टम्टा, मोहित कुमार, राजेश कुमार, मदन लोहनी, मनमोहन ओली, मदन खनेड़ा, धीरेंद्र गरोड़िया, नीरज परमार, आशिम अहमद, रामलाल, शिवलाल आर्य, माखन पलेठा, सोहनलाल, दिनेश शाह, कैलाश चंद्रवाल आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम, खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम
  • देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर
  • देहरादून में जिला प्रशासन ने घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई
  • देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अनियमितताओं की पुष्टि : कांग्रेस ने लगाए घोटाले के आरोप, सीबीआई जांच की मांग
  • मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने किडनी हेल्थ के बारे में बढ़ाई जागरूकता
  • डीएम सविन बसंल की जनमानस से अपील – अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं दर्ज
  • एलपीजी गैस अवैध संग्रहण, कालाबाजारी पर अब सीधे जेल; डीएम सविन बसंल ने दिए निर्देश
  • उक्रांद का ऐलान : गैरसैण स्थाई राजधानी घोषित करो, वरना सत्र से नहीं लौटने देंगे विधायकों को
  • डीजीपी ने भराड़ीसैण में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हालचाल
  • उठो जागो वन विभाग, जंगलों को आग से बचाओ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.