रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड से ITI करने वाले 16 बच्चों को भेजा गया जापान, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गिनाई उपलब्धियां

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2024 1:44 पूर्वाह्न

देहरादून : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने विभाग के कार्यो को लेकर जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने पशुपालक, दुग्ध पालकों को बेहतर सुविधाएं देना अपनी प्राथमिकता बताई। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग में तीन नई योजनाएं शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत गोट वैली प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके अलावा 13 जिलों में प्रोजेक्ट चल रहा है। उन्होंने बताया कि पांच बकरियां लोन लेने पर 11 बकरियां विभाग देता है। इसके अलावा पोल्ट्री वैली योजना को भी शुरू किया गया है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट विभाग में हमने कई काम किए हैं। पहले ITI से पास आउट बच्चों को आठ से 10 हजार रुपए वेतन शुरू में मिलता थे। लेकिन सरकार की कोशिश के चलते कम्पनियों को ITI में प्रशिक्षण देने के चलते 25 हजार के करीब बच्चों को शुरू में वेतन मिलना शुरू हो रहा है। मंत्री ने बताया कि तीन साल के लिए 3000 हजार बच्चों को टाटा के साथ भी MOU प्रशिक्षण के लिए किया गया है। ITI के बच्चों की मांग पर ड्रेस कोड चेंज किया गया। बच्चों को ड्रेस भी मुफ्त दी जाए। सीएम से इस सम्बंध में बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि ITI के बच्चों को भी विदेश में भेजने की शुरूआत की गई है। अभी तक 16 बच्चों को जापान भेजा गया है। जबकि सात बच्चों के कॉल लेटर आने वाले हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया की अभी तक 1941 किसानों ने इस योजना का फायदा उठाया है। पशु पालन विभाग के तहत पशुओं की एम्बुलेंस को भी शुरू किया गया है। जिसमें अभी तक चार हजार से ज्यादा कॉल प्राप्त हुई है। मंत्री ने बताया कि किसान क्रेडिड योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए दिए जाते हैं। जिसके तहत 84606 किसान क्रेडिड कार्ड बने हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पशुपालन विभाग के तहत पहले कोई फंड नही रहता था। लेकिन अब मुख्यमंत्री लाइव स्टॉक मिशन के तहत फंड जमा है। इसके अलावा गंगा गाय योजना में अब किसान को दो गाय या दो भैंस भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि पहले पांच गाय का प्रावधान था। लेकिन किसानों की मांग पर सरकार ने ये फैसला लिया है।

मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड पहला राज्य बना है जिसने भूसे पर 50 फीसदी सब्सिडी दी है। इसके अलावा राज्य में दिसम्बर में 25 फीसदी दूध के उत्पादन में वृद्धि हुई है। इसके साथ ही 13 जिलों में दुग्ध संघ में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है। मंत्री ने बताया सरकार बायो गैस प्लांट शुरू करने जा रही है। जिसके लिए किसानों से गोबर भी खरीदा जाएगा।दुग्ध संघ में कुछ कर्मचारी वित्तीय अनियमित्तताओ में शामिल थे। जिसके खिलाफ हँकारि सर्कार ने कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। मंत्री ने बताया कि फिशरीज में भी कई योजना के तहत काम हो रहा है। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना शुरू की गई है। हमारी सरकार ने क्लस्टर फार्मिंग पर जोर दिया है। एक्वा पार्क भी प्रदेश में बनने जा रहा है। सितारगंज विधानसभा में बनने जा रहा है। मत्स्य पलकों को दी जाने वाली बिजली पर अब कमर्शियल दर नहीं लगेगी। इसके साथ ही घरेलू दर पर बिजली मुहैया कराई जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि किसानों को प्रति यूनिट 3.5 रुपए की बचत हो रही है। इसके अलावा गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को हमारी सरकार में प्राथमिक पर रखा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.