रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवभूमि से अभिभूत हो लौटे कर्नाटक के पत्रकार, पीआईबी के सौजन्य से उत्तराखंड यात्रा पर आए पत्रकारों का पांच दिवसीय दौरा समाप्त 

⁠इस दौरान पत्रकारों ने राज्य में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं और आईईसी वैन कैंपेन के बारे जानकारी प्राप्त की 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2024 3:58 अपराह्न
 

दिल्ली देहरादून ग्रीन कॉरिडोर , देहरादून स्मार्ट सिटी , एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल , ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना सहित कई योजनाओं की ली जानकारी 

देहरादून : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 7 पत्रकारों का एक दल पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) देहरादून के सौजन्य से पांच दिन के उत्तराखंड दौरे पर था जिसका आज यानि शुक्रवार को समापन हो गया। ये दल राज्य में चल रही केंद्र सरकार की विभिन्न विकास की योजनाओं और विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन कैंपेन का जायज़ा लेने पहुंचा था। इस दौरान राज्य में चल रही केंद्र सरकार की विकास से जुड़ी मुख्य योजनाओं के बारे में दल को जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। 
इस पांच दिवसीय दौरे में पत्रकारों के दल को दिल्ली देहरादून एलिवेटेड ग्रीन कॉरिडोर , देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट , कालसी के एकलव्य मॉडल स्कूल , जनजातीय अटल आदर्श गांव नेवी , टिहरी के चम्बा में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन कैंपेन और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का दौरा करवाया गया। इससे पहले यात्रा के प्रथम दिन पत्रकारों के दल ने माननीय राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह (से0नि0) से भेंट कर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर अपने विचार सांझा किये। दल ने दौरे के दौरान उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों को सराहा और कहा कि उत्तराखण्ड विकास की नई कहानी लिख रहा है। कर्नाटक के वरिष्ठ पत्रकार श्री विनायक भट ने कहा कि पहाड़ी राज्य उत्तराखण्ड में हो रहे विकास कार्यों से विकसित भारत के संकल्प को बल मिलेगा। दूसरे पत्रकार श्री नरसिम्हा राव ने कहा कि उत्तराखंड दौरे के दौरान उनको यहाँ की कला और संस्कृति ने ख़ासा प्रभावित किया। 
दौर के अंतिम दिन प्रसार भारती उत्तराखण्ड के क्लस्टर हेड अशोक कुमार ने पत्रकारों को पहाड़ी टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अशोक ने इस दौरान उम्मीद जताई कि पत्रकारों का ये दल कर्नाटक के मीडिया के माध्यम से उत्तराखंड के विकास कार्यों से लोगों को अवगत करवाएंगे। इस दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख एसएस रावत , आकाशवाणी-दूरदर्शन के क्षेत्रीय समाचार इकाई के प्रमुख संजीव सुन्दरियल और केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की सहायक निदेशक डॉ. आशीष संतोष भी मौजूद रहीं।उन्होंने पत्रकारों के दल से उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के बारे में चर्चा की।

दल में शामिल पत्रकारों के नाम

  1. विनायक शंकर भट
  2. राधाकृष्णा एस भड़ती
  3. रवि प्रकाश एच
  4. राजेश नाइक
  5. नरसिम्हा राव 
  6. मुरलीधरन एचसी
  7. रमेश केएच
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.