मंगलवार, मई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह ने जिला चिकित्सालय पौड़ी, पीएचसी परसुंडाखाल, सीएचसी कोट, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर डडूआ देवी और पीएचसी ल्वाली का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2023 5:11 अपराह्न
पौड़ी : महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह ने अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान आज जिला चिकित्सालय पौड़ी, पीएचसी परसुंडाखाल, सीएचसी कोट, हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर डडूआ देवी और पीएचसी ल्वाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीपीपी मोड में संचालित जिला चिकित्सालय की खामियां पाकर महानिदेशक ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ओपीडी रजिस्टरों में खामियां, सर्जन डॉ. आरके तिवारी के साथ ही अन्य कर्मी अनुपस्थित मिले, वहीं वार्ड में अधिकांश बेडों पर चादर नहीं मिली साथ ही उपस्थिति पंजिका और बायोमेट्रिक उपस्थिति में अंतर पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई।
अपने पौड़ी भ्रमण के दूसरे दिन महानिदेशक स्वास्थ्य ने जिला चिकित्सालय पौड़ी में निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों का भी हाल-चाल जाना। महानिदेशक द्वारा डॉ. विजय यादव की खराब कार्यशैली पर उनके खिलाफ चिकित्सालय प्रबंधन को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीपीपी मोड में संचालित जिला चिकित्सालय प्रबंधन को व्यवस्थाओं में सुधार लाने हेतु निर्देशित। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को जिला चिकित्सालय में 15 दिन के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार हेतु निरीक्षण करने के लिए आदेशित किया गया, इसके उपरांत उन्होंने टीबी क्लीनिक का निरीक्षण किया, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार द्वारा टीबी कार्यक्रम की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जनसंवाद कार्यक्रम में टीबी मरीजों से बात करने के साथ ही उन्होंने पोषण किट वितरित का भी वितरण किया गया। पीएचसी परसुंडाखाल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फर्श पर टाइल्स बिछाने व भवन की मरम्मत करने के साथ ही नए भवन के निर्माण का प्रस्ताव बनाने हेतु निर्देशित किया, उन्होंने एनीमिक और एएनसी वाली महिलाओं की जानकारी प्राप्त की और एएनसी रजिस्टर को मेंटेन करने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डडूआ देवी में व्यवस्थित स्थिति, वहां पर नियुक्त सीएचओ के कार्य की तारीफ भी की साथ ही अधिकारियों को हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में पानी की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। पीएचसी ल्वाली में उनके द्वारा कोल्ड चेन प्वाइंट निरीक्षण के साथ ही एएनएम सेंटर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा जिला कार्यक्रम प्रबंधक को सभी सीएचओ के विजिट प्लान बनाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एएनएम को पीपीआईयूसीडी की ट्रेनिंग के साथ ही परिवार नियोजन सेवाओं पर जोर देने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर डॉ. अजीत जौहरी, डॉ. आदित्य कुमार तिवारी, डॉ. जितेंद्र भारती, विवेक घिल्डियाल, शकुंतला नेगी और चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.