posted on : सितम्बर 25, 2023 4:59 अपराह्न
कोटद्वार। राजस्व विभाग ने सोमवार सुबह बीईएल रोड पर खनन से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा है। यह ट्रक बीईएल रोड स्थित धर्म कांटे पर खड़ा हुआ था। बताया जाता है कि जब राजस्व विभाग ने ट्रक चालक से खनन का रवन्ना मांगा गया तो वह आज का रवना नहीं दिखा पाया। बताया जाता है कि यह ट्रक काशीपुर से रेत भरकर रविवार देर रात कोटद्वार आया था। बताते हैं कि उसी दौरान राजस्व विभाग ने अवैध खनन से भरे इस ट्रक को दबोच लिया ।



