गुरूवार, मार्च 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में चल रहे अवैध कसीनो में देर रात्रि पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी रेड, ASP जया बलूनी व सीओ श्रीनगर के नेतृत्व में बनाई टीम ने 32 व्यक्तियों सहित भारी मात्रा में कसीनो चिप्स व कैश किया बरामद

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2023 5:01 अपराह्न
 
कोटद्वार । उत्तराखण्ड शासन द्वारा राजस्व क्षेत्रों के गाँवो को रेगुलर पुलिस में सम्मिलित किया गया है, जिसमें गंगा भोगपुर का क्षेत्र भी अब थाना लक्ष्मणझूला में सम्मिलित हुआ है। पौड़ी पुलिस ने राजस्व क्षेत्र से रेगुलर पुलिस में सम्मिलित क्षेत्रों व उनमें बने रिजॉर्ट्स में सतर्क दृष्टि रखे हुये है किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि होने पर त्वरित कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है। गुरुवार देर रात को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो का संचालन हो रहा है तथा लोगों को जुआ खिलवाया जा रहा है। सूचना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलूनी व सीओ श्रीनगर रविन्द्र चमोली के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये देर रात्रि में नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध कसीनो का भांडाफोड़ किया । छापे के दौरान मौके पर 28 पुरुष व 4 क्रू पीयर रंगे हाथ जुआ खेलते हुए पकड़े गये व 5 अन्य महिलाएं भी मौजूद मिली।
मौके से भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन, लग्जरी गाडियां व 5 लाख 16 हजार रूपये कैश बरामद हुआ। पकड़े गये अधिकतर व्यक्ति उत्तमनगर दिल्ली व अन्य जनपद बिजनौर व हरिद्वार के निवासी हैं जो प्रॉपर्टी डीलर, ठेकेदारी व दुकानदारी का काम करते हैं। जुआ खिलवाये जाने के अलावा जुआरियों को बेसमेन्ट में शराब भी परोसी जा रही थी। वहां से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। इसके अतिरिक्त कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर जुआरियों के वाहनों को भी सीज किया गया है। इन व्यक्तियों के विरूद्ध थाना लक्ष्मणझूला पर जुआ अधिनियम तथा रिजॉर्ट संचालक आरके गुप्ता एवं प्रबन्ध निदेशक साहिल ग्रोवर के विरुद्ध धारा-3 जुआ अधिनियम तथा 60/ 68 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून – पिथौरागढ़ विमान सेवा का किया शुभारंभ, एलाइंस एयर संचालित करेगा 42 सीटर विमान सेवा
  • पौड़ी गढ़वाल : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे गांव और सरकारी भवन, युवाओं को मिल रहा रोजगार
  • कुम्भ मेला–2027 के लिए “लोगो” डिज़ाइन के लिए आमजन से प्रविष्टियाँ आमंत्रित
  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • बस और कार की टक्कर में दो की मौत, 2 घायल
  • उत्तराखंड : सिर पर चारधाम यात्रा, यमुनांत्री मार्ग बदहाल, हिमस्खलन से घोड़ापड़ाव, टिनशेड और पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त
  • भयानक सड़क हादसा : प्राइवेट बस की टिपर लॉरी से टक्कर, आग लगने से 14 यात्री जिंदा जले
  • सीएम धामी के शॉट से गूंजा मैदान, उत्तरांचल प्रेस क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत खिर्सू में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन
  • देवप्रयाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान, 18 वाहनों के किए चालान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.