शनिवार, मार्च 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से भेंट कर कोटद्वार में आपदा से हुए नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2023 4:46 अपराह्न
 
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार नगर निगम के पार्षदगणों के साथ देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की।
विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि पूरे उत्तराखंड में विगत माह अनेक जनपदों में लगातार हुई अतिवृष्टि, बादल फटने, नदी-नालों के जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने, शहरी क्षेत्रों में बड़े भू-भागों में जल भराव के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। सर्वाधिक प्रभावित जनपदों में पौड़ी भी शामिल है। पौड़ी जनपद में स्थित विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार भी इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपदा के कारण जान-माल की भारी क्षति हुई  है।उन्होंने बताया कि कोटद्वार में विभागवार क्षतिग्रस्त सार्वजनिक, विभागीय परिसम्पतियों का आंकलन कुल 69 करोड़ 45 लाख रुपए लगाया है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उपजिलाधिकारी की बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर कोटद्वार की जनता हेतु अविलम्ब राहत प्रदान करने के लिये राज्य आकास्मित्ता निधि अथवा अन्य किसी मद के माध्यम से राहत प्रदान करने हेतु आर्थिक पैकेज देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष और पार्षद गणों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद कमल नेगी, कुलदीप रावत, सुभाष पांडे, नंदकिशोर, दीपक लखेडा, जयदीप नौटियाल, मनीष भट्ट ,धीरज सिंह, गायत्री भट्ट, नीरू बाला खंतवाल, पंकज भाटिया, आशा डबराल उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, एक घंटे में तय होगा सफर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ 
  • प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड आने का दिया निमंत्रण
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार ने की पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्ती, डोईवाला और ऋषिकेश में कई भवन सील, कान्हरवाला भानियावाला तिराह और निर्मल बाग में कार्रवाई, टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान
  • प्राचीन माँ अम्बिका देवी मंदिर राजपुर में माता के भजनों और जागर पर झूमे भक्तगण
  • कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था, उत्तराखण्ड के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक हुई चर्चा
  • स्कूल गेट से 11वीं के छात्र का अपहरण, जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा
  • महिला आरक्षण पर सरकार का फॉर्मूला तैयार, OBC कोटा नहीं, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी के बाद होगा लागू 
  • नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया
  • डॉक्टर तन्वी के आत्महत्या मामले में विस्तृत जाँच की जरुरत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.