मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंतर्राष्ट्रीय महासागर दिवस : प्रदूषण में डूबते महासागरों का दर्द

शेयर करें !
posted on : जून 2, 2021 1:31 अपराह्न

एजेंद्र कुमार

नई दिल्ली : इस अनंत ब्रम्हांड में यदि कोई सबसे खूबसूरत जगह है, तो वह है हमारी पृथ्वी। क्योंकि अब तक ज्ञात जानकारी के अनुसार इस अंतहीन आकाश में यदि कहीं जीवन है, तो वह हमारी इस धरती पर ही है और वैज्ञानिक शोधों से पता चलता है कि इस वसुंधरा पर सर्वप्रथम जीवन की शुरुआत पानी के अंदर ही हुई। जी हां पानी के अंदर अर्थात सागर में, महासागर की गहराइयों में, तो इससे पता चलता है कि महासागर इस धरती के लिए कितने जरूरी है, क्योंकि जहां से जीवन की उत्पत्ति हुई हो उस जगह की अहमियत तो सबसे बढ़कर ही होगी। लेकिन आज के बढ़ते प्रदूषण के दौर में हमारे जीवनदायिनी महासागर भी बुरी तरह से प्रदूषित होते जा रहे हैं, अमूमन हमें अपने आसपास पेड़-पौधे, नदी-तालाब पर प्रदूषण का असर साफ दिखाई देता है इसलिए सभी आमो-खास उस पर ध्यान देते हैं किंतु यह सारा प्रदूषण किसी न किसी रूप में आखिरकार समुद्र की गहराइयों में पहुंचता है, पर वहां किसी का ध्यान नहीं जाता ।

महासागरों में बढ़ते इसी प्रदूषण और इससे होने वाले दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखकर ही वर्ष 1992 में कनाडा की पहल पर अनौपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय महासागर दिवस मनाया गया जिसे सन 2008 में अंतरराष्ट्रीय महासंघ U.N. से मान्यता मिली उद्देश्य था अपने महासागरों को बचाने का ।

सागर किनारे लहरों का मजा लेते हुए हम कभी भी उसके अंदर के दर्द को समझ नहीं पाते आज समुद्र के गर्भ में सैकड़ों टन मलबा किसी ना किसी रूप में पड़ा हुआ है, जिसमें सबसे ज्यादा प्लास्टिक भी शामिल है जो प्राकृतिक रूप से निष्क्रिय होने में बहुत समय लगाता है और यही वजह है कि वह अंदर ही अंदर समुद्र को भी गला रहा है, हमें यह समझने की जरूरत है, कि सागर सिर्फ पानी का भंडार ही नहीं है बल्कि वह तो पूरे पृथ्वी के वातावरण को संतुलित रखने वाली इकाई है। धरती का पूरा जीवन चक्र, मौसम सब कुछ महासागर ही तय करते हैं। हम बहुत बड़ी गलतफहमी में जी रहे हैं कि सिर्फ पेड़ पौधे लगाकर हम अपना जीवन सुरक्षित कर लेंगे, जीवन तो तब सुरक्षित होगा जब इस धरती का गर्भ सुरक्षित होगा और इस धरती का गर्भ वही महासागर है, जहां सर्वप्रथम जीवन पनपा।

आज, खासकर विकसित देश अपना सारा कचरा समुद्र में डाल रहे हैं, अगर इसकी यही रफ्तार रही तो वह दिन दूर नहीं जब पूरी पृथ्वी तहस-नहस हो जाएगी क्योंकि इसके दुष्परिणाम विभिन्न रूपों में हमें आज ही दिखाई देने लगे हैं। मौसम की बेरुख़ी हो या असमय ही सूखा, बाढ़, तूफान, बर्फबारी यह सब इसकी निशानी है, क्योंकि पूरा प्राकृतिक संतुलन महासागरों की खराब हालत की वजह से बिगड़ता जा रहा है।

समुद्र की जलधाराएं अपनी दिशा से भटक रही है। समुद्री जीवो पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है वह इसकी जल धाराओं के साथ सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे, नतीजतन उनकी प्रजनन क्षमता पर विपरीत असर पड़ रहा है। भविष्य में बहुत से समुद्री जीव विलुप्त होने वाले हैं, क्योंकि वह इस असंतुलन में अपने आप को नहीं ढाल पा रहे। इसके अलावा महासागरों में बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर हमारी सेहत पर भी नजर आने लगा है जो भी मनुष्य मछली का सेवन करते हैं वह भी नई-नई तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं, क्योंकि समुद्र में घुला प्रदूषण किसी न किसी रूप में मछलियों का भोजन बनता है उसी के साथ समुद्र में पहुंचे प्लास्टिक का भी विभिन्न रूपों में मछलियां सेवन कर रही है, वह उसे ठीक से पचा नहीं पाती और उसी मछली को खा कर मनुष्य बीमारी की चपेट में भी आ रहे हैं ।

कुल मिलाकर हम मनुष्य विकास की अंधी दौड़ में अपना जीवन, पर्यावरण, पेड़-पौधे, धरती-आकाश सब कुछ दाव पर लगा चुके हैं, पृथ्वी का लगभग तीन चौथाई भाग जो की महासागरों के रूप में निर्मल दिखाई देता है अब हम उसे भी प्रदूषण के हवाले करने में लगे हुए हैं, अब ज़रूरत है इसके भयानक परिणामो को समझकर सही दिशा में समुचित कदम उठाने की ताकि विश्व महासागर दिवस, दिवस ही बनकर ना रह जाए बल्कि हमारे सुंदर और सुरक्षित भविष्य के लिए कुछ अच्छी सौगात भी लेकर आए।

लेखक : एजेंद्र कुमार, कंसलटेंट, लोकसभा टीवी

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला प्रशासन का जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच, सुरक्षा की गारंटी, त्वरित एक्शन
  • डीएम गौरव कुमार ने दिए कर्णप्रयाग रेल लाइन के लंबित प्रकरणों के समाधान के निर्देश 
  • सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया हरिप्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि को
  • एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिसिंग को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
  • चकराता के फेडिज गांव में ग्राम दुकान का उद्घाटन, महिलाओं की आजीविका को मिली नई दिशा
  • मरीजों की बेहतर सेवा का नर्सिंग छात्रों ने लिया संकल्प
  • सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी – सीएम धामी
  • रंग ला रही राम शरण नौटियाल की मेहनत, नवीन चकराता टाउनशिप को बड़ी सौगात, करोड़ों की पेयजल योजना स्वीकृत
  • दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया
  • राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से की मुलाकात, एकता और साहस की मिसाल बताकर सराहा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.