मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने सुनी जन समस्याएं, 25 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 1, 2023 3:57 अपराह्न
टिहरी : जनता मिलन कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर 25 शिकायतें/अनुरोध पत्र दर्ज किये गए। जनता मिलन कार्यक्रम में दर्ज शिकायत/अनुरोध पत्रों के प्रकरणों के निस्तारण हेतु समयसीमा निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को समयान्तर्गत प्रकरणों के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस मौके पर ग्राम सुनार गांव घनसाली के जसवीर सिंह नेगी ने सेन्दुल-पटुड़गांव मोटर मार्ग पर कोठियाड़ा से चमचोण्ड-भुजनार-मयकोट-सुनार गांव तक क्षतिग्रस्त होने तथा मोटर मार्ग पर कुछ नहरों के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की गई, जिस पर क्रमशः लोक निर्माण विभाग घनसाली एवं अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई को 02 दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संबंधित को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम प्रधान सेम, राहुल राणा ने रैका पट्टी विकास खण्ड प्रतापनगर में गौशाला निर्माण करवाने का अनुरोध किया गया, जिस पर डीडीओ को निर्देशित किया गया कि संबंधित बीडीओ के स्तर से आवश्यक कार्यवाही करवाते हुए प्रस्ताव प्राप्त करना सुनिश्चित करें। कंगसाली ग्राम सभा को जोड़ने वाले रास्ते के क्षतिग्रस्त की शिकायत पर बीडीओ प्रतापनगर को निर्देशित किया गया कि 05 दिन के अन्दर नियमानुसार प्रस्ताव प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत कुल्पी तथा तोक गांव अखोड़ीसेरा में आवारा पशुाअें द्वारा फसल क्षति के संबंध में मुख्य कृषि अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नियमानुसार 05 दिन के भीतर सुरक्षात्मक कार्यवाही प्रस्तावित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
श्रीचन्द जैन निवासी बौराड़ी नई टिहरी ने पुरानी टिहरी के डूबने पर ठेली फड़ क्षतिपूर्ति के एवज् में दुकान आंवटन का अनुरोध किया गया, जिस पर अधिशासी अभियन्ता पुर्नवास को 02 दिन के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम सुपाणा कीर्तिनगर निवासी भगत सिंह पुण्डीर ने अलकनंदा हाइड्रोपावर कारर्पोरेशर लि. श्रीनगर गढ़वाल द्वारा भूमि का भुगतान नही करने, ग्राम कुल्पी तहसील गजा के उमेद सिंह ने ग्राम पंचायत अखोड़ीसेरा पयालगांव मोटर मार्ग पर सड़क के पानी से मकान चौक को खतरा होने की शिकायत की गई, जिस पर क्रमशः एसडीएम कीर्तिनगर, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि नरेन्द्रनगर को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जनता मिलन कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • गढ़वाल स्काउट्स और बीकेटीसी का संयुक्त स्वच्छता अभियान
  • ज्योतिर्मठ को चकाचक करने में जुटे पर्यावरण मित्र
  • ग्राम सभा रेगडी का ऐतिहासिक फैसला : गांव में किसी भी आयोजन में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹50 हजार जुर्माना
  • चंद्र ग्रहण के बाद बद्री-केदार मंदिर समिति के मंदिरों में शुद्धिकरण
  • खामेनेई की मौत पर कश्मीर में उबाल, कर्फ्यू जैसे हालात, स्कूल-कॉलेज बंद
  • BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जाएंंगे राज्यसभा, जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.