posted on : फ़रवरी 8, 2023 6:28 अपराह्न
कर्णप्रयाग : पहाड़ से आये मलबे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत। एसडीआरएफ ने किया शव बरामद । आज 08 फरवरी 2023 को पुलिस चौकी गोचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचपुलिया कर्णप्रयाग के पास अचानक चट्टान गिरने के कारण एक बाईक सवार मलबे में दब गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम आरक्षी हर्षवर्धन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पुल निर्माण का कार्य चल रहा था, उक्त बाइक सवार कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आते हुए उक्त स्थान पर अचानक पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आ गया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से मलबे को हटवाया गया तत्पश्चात उक्त शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की पहचान जगदीश सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, 43 वर्ष, निवासी- भटोली, कर्णप्रयाग, चमोली, उत्तराखंड के रूप में हुई । रेस्क्यु टीम में SI मनमोहन सिंह, Hc सुरेंद्र सिंह गुसाईं, CT हर्ष लाल, Ct दीपक कुमार, CT. प्रदीप बिष्ट, CT. धर्मेंद्र प्रसाद, CT. राजेन्द्र सैलानी, PM कमल सिंह एवं UDR भूपेंद्र सिंह शामिल रहे ।


