रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किया ग्राम पंचायत गड़ोली में मशरूम फार्म व जीआईसी किमगड़ी गांव कोविड टीकाकरण स्थल का स्थलीय निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2021 5:13 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विकास खण्ड पोखडा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गड़ोली में मशरूम फार्म का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मनआनंदी स्वयं सहायता समूह को बेहतर कार्य करने के साथ-साथ स्वरोजगार बढ़ाने तथा अन्य लोगों को भी समूह में जोड़ने की बात कही। कहा कि आजीविका को बढ़ाकर स्थानीय स्तर पर लोगों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित समूह संचालकों से मशरूम से अलग-अलग प्रजाति तथा मशरूम से निर्मित अचार की जानकारी ली। इसके उपरान्त जिलाधिकारी किमगड़ी गांव पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में बनाये गए कोविड टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने टीका लगवाने आये लोगों का हाल चाल जाना। इसके अलावा जिलाधिकारी ने गवाणी ग्रामसभा में बन रहे सीसी मार्ग, रैलिंग, पॉलीहाउसों, तथा बायो गैस सयंत्र तथा वीणामल्ली गांव में पॉलीहाउस का निरीक्षण भी किया। कहा कि पॉलीहाउस में हो रही सब्जियों को बाजारों में निर्यात करें, जिससे उसका अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने पोखडा विकासखंड का स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गडोली स्वयं सहायता समूह मनआनंदी के द्वारा बनाया गया मशरूम फार्म की जानकारी समूह से प्राप्त की। उन्होंने स्वयं सहायता समूह का बोर्ड के स्थान पर व्यक्तिगत नाम से बोर्ड लगे होने पर सम्बन्धित अधिकारी से नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह के नाम से बोर्ड चस्पा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वयं सहायता समूह में जुड़ी महिलाओं को कहा कि अन्य महिलाओं को भी समूह में शामिल करें, जिससे महिलाओं को स्वरोजगार के साथ ही उनकी आर्थिकी को मजबूत बना सके। साथ ही उन्होंने समूह की अध्यक्ष से मशरूम के बीज, भूसा सहित अन्य की जानकारी ली। स्वयं समूह से जुड़े महिलाओं ने जिलाधिकारी से मशरूम उत्पादन के लिए स्पॉन लेब की मांग की।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने किमगड़ी गांव में बना कोविड- 19 वेक्सीनेश टीकाकरण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां टीका लगवाने पहुंचे लोगों का हाल चाल जाना। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोविड गाइड लाइन का अनुपानल करते हुए, लाभार्थियों को बैठने आदी की समुचित व्यवस्था दुरस्त करने को कहा। साथ ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को टीकाकरण एक दिन ओर बढ़ाने की मांग की। जिस पर जिलाधिकारी ने सीएमओ को उक्त स्थल पर टिकाकरण की एक दिन ओर बढ़ाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने गवाणी तथा वीणामल्ली गांव में पॉलीहाउस व बायो गैस का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सम्बन्धित काश्तकारों को कहा कि पॉलीहाउस में हो रही सब्जियों तथा लिथियम, ओरिएंटल तथा गेंदा के फूलों को वृहद स्तर पर करने के साथ ही बाजार में निर्यात करें, जिससे आय में अत्यधिक लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही उन्होंने बायो गैस की जानकारी भी ली। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पोखडा प्रीति देवी, उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, प्रधान गडोली सतेश्वरी देवी, समूह की अध्यक्ष सरला देवी, वेदपाल रावत संतोष रावत, सुमित रावत, प्रधान गवाणी रेखा देवी, सिलेथ प्रधान राजपाल रावत, किमगड़ी प्रधान राजमती देवी, खेड़गांव प्रधान वेदप्रकाश, प्रधान मल्ड सुशील धस्माना, विणामल्ली प्रधान संजय बिष्ट सहित विजेंद्र रावत, प्रदीप रावत, संदीप बिष्ट तहसीलदार सुधा डोभाल अन्य लोग मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.