टीवी डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने 3’ के होस्ट राघव जुयाल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैन्स को दी. बता दें कि कुछ दिनों पहले इस डांस शो के जज धर्मेश कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे. इसके साथ ही इस शो के करीब 18 क्रू मेंबर्स भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे.
राघव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “खांसी और बुखार के बाद, मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया जो पॉजिटिव आया है. जो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए थे वे सभी अपनी जांच करा लें. सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें. सभी सावधानियां बरतें.” शो में सेलिब्रिटी माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया, धर्मेश येलांदे बतौर जज नजर आते हैं और राघव जुयल शो को होस्ट करते हैं.
https://twitter.com/TheRaghav_Juyal/status/1384881837038784516



Discussion about this post