मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रमों का हुआ समापन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 17, 2022 4:52 अपराह्न
लैंसडौन । भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी, रोवर्स रेंजर्स एवं एनएसएस के तत्वधान में महाविद्यालय में 14 अक्टूबर से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रमों का समापन सोमवार को हुआ । आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ लवनीआर राजवंशी ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के विषय में संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की भारत के प्रत्येक बच्चे को कृमि मुक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है । जिसकी शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी । भारत में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस यानि नेशनल डीवॉर्मिंग डे 10 फरवरी को मनाते हैं । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एक ऐसा दिन है जब 1 से 19 वर्ष की आयु के बीच के सभी बच्चों को रोकथाम और उपचार के लिए जागरूक  किया जाता है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि जिन राज्यों में संक्रमण की व्यापकता 20 प्रतिशत से कम है उन राज्यों में एक बार 10 फरवरी को डीवॉर्मिंग अभियान चलाया जाता है । शेष सभी राज्य, संघ राज्य क्षेत्र कृमि मुक्ति के द्वि-वार्षिक 10 फरवरी और 10 अगस्त को कार्यान्वित होता है ।
वरिष्ठ प्रध्यापक डॉ एसपी मधवाल ने बताया कि परजीवी कीड़े लोगों और जानवरों दोनों के लिए एक खतरा हैं। बच्चों के बाहर खेलते समय मिट्टी के संपर्क में आने से कृमि के संक्रमण को रोकना असंभव है। कृमि संक्रमण बच्चों के जीवन की गुणवत्ता को कम कर सकता है, उनके शारीरिक विकास और मानसिक विकास को अवरुद्ध कर सकता है। एनसीसी प्रभारी डॉ पंकज कुमार ने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के स्वास्थ्य पर कई प्रकार के हानिकारक प्रभाव होते हैं। इससे बच्चा कुपोषण, खून की कमी, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में सूजन और उल्टी दस्त से परेशान रहता है। ऐसे में अभियान के माध्यम से जिले में कृमि संक्रमण से बचाव के लिए कृमि नियंत्रण की दवाई एल्बेंडाजोल की टेबलेट स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से निशुल्क दी जाती हैं । इस अवसर पर डॉ कमल कुमार, डॉ डीसी बेबनी, डॉ मो शहजाद , डॉ डीसी मिश्रा एनएसएस प्रभारी, डॉ आरके द्विवेदी, डॉ विनीता देवी रोवर्स रेंजर्स प्रभारी,डॉ शिप्रा, डॉ पवनिका चंदोला, डॉ संजय मदान, डॉ वरुण कुमार, डॉ वीके सैनी, डॉ वन्दना बहुगुणा, डॉ उमेश ध्यानी, डॉ श्रद्धा भारती, डॉ भगवती प्रसाद पंत , डॉ नेहा शर्मा, डॉ अभिषेक कुकरेती, डॉ शेफाली रावत, डॉ रेखा यादव, डॉ आरके सिंह, प्रदीप कुमार, अंजली, सपना रौतेला, दीप्ति, मुकेश, मनोज आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.