मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सर्वांगीण विकास और समाज निर्माण में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण- सीएम पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग किया

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2022 9:17 अपराह्न
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सेलाकुई स्थित सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में शिक्षा ग्रहण करने का अर्थ केवल किताबी ज्ञान अर्जित करने तक सीमित नहीं है। यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें हम स्वयं के और अपने अस्तित्व की खोज करते हैं। एक व्यक्ति के रूप में हमारे सर्वांगीण विकास और हमारे समाज के निर्माण में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। मुख्यमंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन का लक्ष्य तय करें। पढ़ाई की उम्र लौटती नहीं है। जीवन में विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें, यदि हमारे संकल्प में विकल्प आयेगा तो हमारे सपने हमसे दूर हो जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा छात्र जीवन में जिस भी क्षेत्र में जायें उसमें अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के साथ आजादी के पहले और आजादी के बाद देश के लिये अपना योगदान देने वालों के सम्मान के साथ देश ने जो उपलब्धियां हासिल की उनका स्मरण करने का अभियान चलाया गया। अब हम आजादी की शताब्दी की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे युवा छात्रों को अमृत काल का मिशन योगी बनना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और हम सभी का ये प्रयास होना चाहिए कि कोई भी बालक शिक्षा से वंचित ना रह पाए। सरकार इस दिशा में अपने स्तर पर अनेकों कार्यक्रम चला रही है और हमारे इन प्रयासों में निजी स्कूल भी बढ़-चढ़ कर सहयोग दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपना कल कैसा चाहते हैं इसके लिए हमें अपने आज पर ध्यान देना होगा। हमारा भविष्य कैसा होगा, यह हमारा वर्तमान तय करेगा। उन्होंने कहा कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में आज उस भविष्य को गढ़ा जा रहा है जो कल के उत्कृष्ट उत्तराखंड और नए भारत का आधार बनेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल आने वाले दिनों भी शिक्षा को एक नए स्तर पर ले जाकर राष्ट्र निर्माण के लिए छात्रों की निर्माणशाला के रूप में विख्यात होगा। मुख्यमंत्री ने स्कूल की पुस्तिका का विमोचन करने के साथ ही स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को ब्लू ब्लेजर भी प्रदान किया। स्कूल के चेयरमैन ओम पाठक ने आभार व्यक्त किया तथा प्रधानाचार्य राशिद शरफुद्दीन ने स्कूल के क्रियाकलापों की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अश्वनी मेहरा आदि सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.