posted on : अक्टूबर 13, 2022 3:33 अपराह्न
हरिद्वार : नीलाम अधिकारी/तहसीलदार भगवानपुर, ने अवगत कराया कि उपजिलाधिकारी भगवानपुर के आदेश दिनांक 01 अक्टूबर 2022 के कम में दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को प्रातः 11.00 बजे स्थान मै. जय भवानी स्टोन क्रैशर बुधवाशहीद तहसील भगवानपुर, जिला हरिद्वार के प्रांगण में बकायादार मै०. जय भवानी स्टोन क्रैशर बुधवाशहीद तहसील भगवानपुर, के द्वारा खनन देय की बकाया अंकन रूपये 57900681.00 व अन्य अदा करने पर बकायादार उपरोक्त की कुर्कशुदा चल सम्पत्ति का नीलाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक बोलीदाता उक्त नीलामी में नियत तिथि व समय पर प्रतिभाग कर सकते है। इस नीलामी के सम्बन्ध में अन्य जानकारी एवं शर्तें /नियम मौके पर अवगत करा दी जायेगी।
कुर्कशुदा चल सम्पत्ति का विवरण
- जेसीबी – 01
- कन्वेयर 17
- विद्युत मोटर (कन्वेयर) 15
- स्टार्टर 20 एचपी 14
- जनरेटर (छोटा) 01
- मेन स्वीच 14
- वैल्डिंग मशीन 01
- विद्युत मोटर (बडे) 04
- तौल धर्मकांटा 01


