मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन की अध्यक्षता में जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 12, 2022 1:57 अपराह्न
टिहरी : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम संचालन के तहत आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. संजय जैन की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला समन्वयक समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृमि संक्रमण के लक्षण एवं संचरण, नियंत्रण से बचाव, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम कार्यान्वयन रणनीति, दवा वितरण, प्रशिक्षण और सामुदायिक जागरूकता, प्रतिकूल घटना प्रबन्धन, विभागों की भूमिका और जिम्मेदारी तथा मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग आदि की जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जैन ने बताया कि 14 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 01 से 19 वर्ष तक के समस्त बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को जनपद के सभी स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों एंव आंगनबाड़ी केन्दों में कृमि नाशक दवा एल्वेन्डाजोल को खिलाया जाना है, जो लाभार्थी 14 अक्टूबर को दवा खाने से वंचित रह जायेंगे, उनको 17 अक्टूबर, 2022 को मॉप-अप दिवस पर दवा खिलाई जानी है। बताया कि साल में दो बार बच्चों को यह दवा खिलाई जाती है, जिसका उद्देश्य बच्चों को कुपोषण, खून की कमी, शाररिक एवं मानसिक विकास में बाधा जैसी समस्याओं से बच्चों को बचाना है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि 14 अक्टूबर से पहले सभी स्कूलों, शैक्षिक संस्थानों एंव आंगनबाड़ी केन्द्रों में दवा पहुंचाना सुनिश्चित कर लें। उनके द्वारा सभी संबंधितों से बच्चों को मोटिवेट कर 14 अक्टूबर, 2022 को स्कूल, शैक्षिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति दर्ज कर उनको लाभान्वित करने की अपेक्षा की गई।
 सीएमएस जिला चिकित्सा बौराड़ी डॉ. अमित रॉय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कहा कि कार्यक्रम के तहत जनपद में 01 लाख 78 हजार 940 बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 2216 सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के बच्चे तथा 1992 आंगनबाड़ियों के बच्चे शामिल हैं। गत छः माह पूर्व पिछले राउण्ड में 98.70 बच्चों को दवा खिलाई गई। बताया कि एक से दो साल के बच्चों को आधी गोली चूर्ण बनाकर खिलानी है, जबकि दो से 19 साल के बच्चों को एक गोली चबाकर खाने को देनी है। इस मौके पर डॉ. कनिष्क काला द्वारा जनपद में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम(एनटीसीपी) के अन्तर्गत की जा रही गतिविधियों से अवगत कराया गया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक वी.के. ढौंडियाल, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंबा इंद्रपाल सिंह परमार, प्रधानाचार्य एस.वी.एम. इंटर कॉलेज नई टिहरी बी.डी. कुनियाल, एडीआईओ सूचना भजनी, प्रधान सहायक आईसीडीएस अनिल कुमार राणा, प्रभारी पीएम पोषण वीरेन्द्र सिंह, कार्यक्रम प्रबन्धक नरेन्द्र रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.