मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय योजना क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2022 2:58 अपराह्न
टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज जिला पर्यावरणीय योजना क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार गीला और सूखा कचरा प्रबन्धन, घर-घर जाकर कचरे का पृथक्करण, बायोमेडिकल वेस्ट जनरेशन, इलेक्ट्रिक वेस्ट, वायु और ध्वनि प्रदूषण आदि कार्यक्रमों की समीक्षा एवं अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में प्लास्टिक संग्रह को लेकर एक तिथि निर्धारित कर एक मुहिम के तहत प्लास्टिक इक्ट्ठा किया जाय, जिसमें सभी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की जाय।
जिलाधिकारी ने बायोमेडिकल वेस्ट जनरेशन के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि नरेन्द्रनगर में जैव चिकित्सा अपशिष्ट उत्पादन प्रबन्धन संयंत्र हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध करायें तथा 15 दिन के अन्दर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर 31 अक्टूबर, 2022 तक कार्य सम्पादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, नगरीय स्थानीय निकाय के स्वास्थ्य केन्द्र से बायोमेडिकल वेस्ट इक्ट्ठा होकर इस संयंत्र में जायेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी सीएमओ होंगें, जिनके द्वारा इसकी निगरानी की जायेगी। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका टिहरी को निर्देशित किया गया कि वायु प्रदूषण निगरानी संबंधी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला आपदा परिचालन केन्द्र को उपलब्ध करायें। डीएफओ को निर्देशित किया गया कि नरेन्द्रनगर एवं मुनिकीरेती में वायु प्रदूषण निगरानी हेतु स्थान चिन्हीकरण के लिए नगरपालिका, वन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं राजस्व विभाग की चार सदस्यीय कमेटी गठित करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबन्धन के संबंध में जनपद के समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण एवं विध्वंस से कुल अपशिष्ट, चिन्ह्ति डम्पिंग जोन आदि की सूचना एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीएफओ को निर्देशित किया गया कि जी.बी. पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान से समन्वय कर जनपद मुख्यालय में वायु और ध्वनि प्रदूषण को लेकर एक कक्ष की व्यवस्था करने के साथ ही संस्थान के अधिकारियों को टेक्निकल स्टाफ एवं उपकरण रखने हेतु पत्र व्यवहार किया जाय। वहीं एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि जनपद में कुल संचालित कुल ई-रिक्शा, डीजल वाहन, पैट्रोल वाहन, सार्वजनिक परिवाहन, प्रदूषण नियंत्रण केन्द्र की रिर्पोट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही वायु प्रदूषण को लेकर निगरानी एवं चालानी कार्यवाही करते रहें। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग तरह के कचरे को लेकर चेतावनी बोर्ड बना कर लगाने तथा एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, डीएफओ टिहरी डिवीजन वी.के. सिंह, एसीएमओ डॉ. एल.डी. सेमवाल, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, अधि.अधि. नगरपालिका टिहरी विनोद लाल, चम्बा शिवकुमार चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.