कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के तल्ला मोटाढांग में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पारिवारिक कलह से परेशान था । चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय यशपाल सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी तल्ला मोटाढांग पारिवारिक कलह से परेशान थे जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। उपनिरीक्षक पूनम शाह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई है। पुलिस ने जांच में पाया कि यशपाल ने जहर खाया और उसे गंभीर अवस्था में राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है।


