मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जिले में स्टाम्प एवं निबंधन शुल्क के माध्यम से 290.40 करोड़ रूपये की हुई प्राप्ति – एडीएम पीएल शाह

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2022 5:57 अपराह्न
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रीकरण किये जाने वाले विलेखों का रजिस्ट्रीकरण किया जाना तथा ऐसे विलेख जिन पर स्टाम्प शुल्क प्रभार्य होता है, उन पर स्टाम्प देयता के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह ने कार्यशाला में राजस्व प्राप्तियों में स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क के योगदान का उल्लेख करते हुये कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए किसी भी राज्य हेतु वित्तीय संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता अपरिहार्य है। उन्होंने कहा कि इस सर्वाधिक महत्वपूर्ण उद्देश्य की प्राप्ति के परिप्रेक्ष्य में कुल राजस्व संग्रह में स्टाम्प ड्यूटी एवं निबंधन शुल्क का योगदान होना, इसकी महत्ता को रेखांकित करता है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद हरिद्वार में स्टाम्प एवं निबंधन शुल्क के माध्यम से 290.40 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई, जोकि वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुई प्राप्ति 228.66 करोड़ के सापेक्ष लगभग 27 प्रतिशत अधिक है।
कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण देते हुये सहायक आयुक्त स्टाम्प अरूण प्रताप सिंह ने भारतीय रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1908 एवं भारतीय स्टाम्प अधिनियम-1899 आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1908 की धारा-17 में अनिवार्य पंजीकरण की श्रेणी में आने वाले विलेखों के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विलेखों का प्रभार स्टाम्प शुल्क अदा कर अनिवार्य पंजीकरण होने से जहां स्टाम्प राजस्व प्राप्त होता रहेगा, वहीं इन विलेखों से प्रभावित/लाभान्वित होने वाले पक्षकारों को प्राप्त होने वाले विधिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे तथा सम्बन्धित विभागों को भी अनावश्यक विवादों से सुरक्षा रहेगी।
सहायक आयुक्त स्टाम्प ने कार्यशाला में विभिन्न निकाय/ संस्थान/विभाग आदि का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके द्वारा निर्मित दुकानों/भवनों आदि को ठेकों/अनुबन्ध के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराये जाते हैं, लेकिन कतिपय निकायों/संस्थानों द्वारा ठेकों/अनुबन्ध हेतु किसी प्रकार के विलेख को निष्पादित नहीं जाता है या लेखपत्र निष्पादित किये भी जाते हैं, तो उनका रजिस्ट्रीकरण निबन्धन विभाग के कार्यालयों में नहीं किया जाता है या फिर कुछ ठेके यथा तह बाजारी, नुमाइश के ठेके, खनन ठेके, बाजार आदि के नीलामी के मामले विभिन्न विभागों के द्वारा दिये जाते है. लेकिन ऐसे पत्रों पर उचित स्टाम्प शुल्क अदा नहीं किया जाता है। यदि इन सभी कार्यों में उचित स्टाम्प के मूल्य पत्र का उपयोग किया जाये तो राजस्व संग्रहण में काफी बढ़ोत्तरी होगी। कार्यशाला में लीज/डीड, ई-स्टैम्पिंग क्या है, ई-स्टैम्पिंग का भविष्य, विभिन्न विभागों द्वारा प्रयोग में लाये जा रहे ई-स्टाम्प के सत्यापन एवं प्रयुक्त होने के पश्चात् ई-स्टाम्प की नियमानुसार लॉकिंग किया जाना आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पीएल शाह ने कहा कि कार्यशाला में रजिस्ट्रेशन एवं स्टाम्प से सम्बन्धित विभिन्न प्रकरणों के सम्बन्ध में नई-नई जानकारी प्राप्त होने के साथ ही इस सम्बन्ध में कई शंकाओं का समाधान भी हुआ। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्बन्ध में आगामी दिवसों में एक और कार्यशाला का आयोजन किया जाये ताकि राजस्व प्राप्तियों में स्टाम्प ड्यूटी एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क का योगदान शत-प्रतिशत रहे। इस अवसर पर सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, मोहन शर्मा, नवल किशोर शर्मा, उमेश चन्द्र गौनियाल, सभी रजिस्ट्रार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.