posted on : अगस्त 28, 2022 7:18 अपराह्न
पौड़ी : ऑपरेशन मुक्ति – भिक्षा नहीं, शिक्षा दें अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा ली गयी ऑपरेशन मुक्ति टीम की मीटिंग । पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढवाल यशवन्त सिंह चौहान निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ नोडल अधिकारी वैभव सैनी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में 02 माह लिए प्रदेश स्तर पर चलाए जा “ऑपरेशन मुक्ति” इस अभियान की थीम “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” व ” support to educate a chaild” है।वर्तमान में “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऐसे शिक्षा से वंचित बालकों को चिन्हित एवं उन बालकों के माता- पिता, सामाजिक कार्यकर्ता, स्कूल/कॉलेजों के अध्यापक एवं विधार्थियों को शिक्षा से वंचित बालकों का सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो बालक या तो भीख मांग रहे है या पढ़ाई छोड़कर अन्य कोई काम कर रहे है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा ऑपरेशन मुक्ति पौड़ी टीम की मीटिंग ली गई। जिसमें महोदय द्वारा बताया कि “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान को पुलिस मुख्यालय स्तर से वर्ष 2019 में प्रारंभ किया गया था। जिसका उदेश्य आर्थिक रूप से निर्बल, बेसहारा बच्चों को भिक्षावृत्ति के मार्ग से हटाकर शिक्षा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम में लिफ्त बच्चों को हम कैसे इस कार्य से निकालकर शिक्षा की ओर ले जा सकते हैं, के सम्बन्ध में अपने पुराने अनुभव साझा कर बताया कि मार्गदर्शन अच्छा हो तो काम करने में तो आसानी होती है साथ ही कम समय में परिणाम भी अच्छा ही आता है। क्षेत्राधिकार ऑपरेशन विभव सैनी के द्वारा बताया गया कि पूरी टीम को समय प्रबन्ध के हिसाब से काम करना है और काम करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार कर काम किया जाए तो उसके बेहतर परिणाम आते है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया के द्वारा बताया कि यदि टीम भावना से कोई भी काम किया जाए तो असंभव काम को भी आसान और संभव बनाया जा सकता है।


