posted on : अगस्त 28, 2022 12:39 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा समस्त थाना/एएचटीयू प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्त्रर्गत गुमशुदाओं की तलाश कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया के नेतृत्व में एएचटीयू कोटद्वार को दिनांक 27 अगस्त 2022 को देवी मंदिर कोटद्वार के पास एक बालिका उम्र लगभग 18 वर्ष जो लावारिस हालत में घूमती दिखाई दी। एएचटीयू द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से उसे एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कोटद्वार कार्यालय लाया गया।
जिसे अपनेपन का एहसास दिला कर पूछताछ की गई तो बालिका ने अपना नाम निशु पुत्री राजेंद्र, निवासी ग्राम मायापुरी, थाना नागला, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बताया। बालिका द्वारा अपने मामा का मोबाइल नंबर दिया गया। तत्पश्चात एएचटीयू टीम द्वारा बालिका के मामा से बात कर बालिका की माता-पिता का मोबाइल नंबर लेकर बालिका के संबंध में सूचना दी गई। बालिका की माता द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री दिनांक 27 अगस्त 2022 सुबह 4:00 बजे से घर से नाराज होकर कहीं चली गई थी। जिसको उनके द्वारा काफी तलाश किया गया परन्तु नही मिली। जिस सम्बन्ध में उनके द्वारा थाना नागला में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी। तत्पश्चात एएचटीयू टीम द्वारा बालिका में माता पिता को एएचटीयू कार्यालय बुलाकर उनकी काउन्सलिंग कर उक्त बालिका को सकुशल सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया वह धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पुलिस टीम
- प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया
- मुख्य आरक्षी प्रो. योगेंद्र कुमार
- आरक्षी 02 Ap मुकेश डोबरियाल
- महिला आरक्षी 378Cp विद्या मेहता


