posted on : अगस्त 28, 2022 10:03 पूर्वाह्न
ऋषिकेश : तहसील ऋषिकेश अंतर्गत अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए तीन डंपर सीज किए गए। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा एक डंपर को नटराज चौक के पास अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा जबकि दो वाहनों को हरिद्वार रायवाला के मध्य परिवहन करते पाए जाने पर थानाध्यक्ष रायवाला को तत्काल सूचित किया गया तथा नियम विरुद्ध पाते हुए सीज किया गया।


