रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने हरकी पैड़ी पहुंच कर किया गंगा पूजन व भगवान रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2022 10:45 अपराह्न
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी से लिया आशीर्वाद
  • भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का हरिद्वार पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

हरिद्वार : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन व भगवान रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के समग्र विकास की कामना की। हरिद्वार आगमन पर हरकी पैड़ी पहुंचने पर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती व कार्यकर्ताओं का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता है। केन्द्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसे कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्ण निष्ठा से निभाने का प्रयास करूंगा। देशराज कर्णवाल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य वह संगठन के माध्यम से करेंगे।

भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल जैसे कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर पार्टी हाईकमान ने प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य, विधायक व भाजपा अनुसूचित मोर्चे में पदाधिकारी के रूप में देशराज कर्णवाल ने अपनी संगठन क्षमता व कार्यशैली से अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। निसंदेह प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वह भाजपा कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे। पार्षद विनित जौली व कमल बृजवासी ने कहा कि देशराज कर्णवाल सरल व मिलनसार व्यक्तित्व के चलते कार्यकर्ताओं व आम जनता में बेहद लोकप्रिय है। उनकी कार्यशैली से समूचे प्रदेश में जहां दलित समाज भाजपा से जुड़ेगा वहीं सर्व समाज में भी पार्टी को नयी मजबूती मिलेगी।

युवा भाजपा नेता दीपांशु विद्यार्थी व आकाश भाटी ने कहा कि देशराज कर्णवाल युवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर वर्ग की आवाज को उठाने का कार्य किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में वह पार्टी को शिखर पर ले जाने का कार्य करेंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैयर ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रथम बार हरिद्वार मण्डल में पधारने पर सभी भाजपा कार्यकर्ता हृदय से देशराज कर्णवाल का अभिनन्दन करते हैं। उनकी नियुक्ति से साबित होता है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सदैव सम्मान प्रदान करती है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी से उनके निवास पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपांशु विद्यार्थी, ललित सचदेवा, आकाश भाटी, सचिन शर्मा, विशाल गुप्ता, रूपेश शर्मा, शिवम ठाकुर, दिनेश शर्मा, रमन यादव, डाॅ. श्यामलाल पुरी, सुखेन्द्र तोमर, नीरज शर्मा, नरेश पाल, आशु कण्डवाल, गोपी सैनी, चड्ढा जी, विपिन कुमार गर्ग, डाॅ. सुरेश चैधरी, विश्वास सिंह चैधरी, महेन्द्र सिंह सासिया, सचिन कुमार, अजय प्रधान, पूनम प्रधान पार्षद, दिनेश कपाड़िया, गगन यादव, हंसराज आहूजा, रमाकांत शर्मा, दीपक कुमार, आदित्य यादव, रामदयाल यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.