posted on : अगस्त 26, 2022 6:44 अपराह्न
टिहरी : जनपद में 19 एवं 20 अगस्त, 2022 को हुई अतिवृष्टि, भूस्खलन एवं दैवीय आपदा से अब तक जनहानि में 06 लोगों की मौत, 03 लापता, 150 पशुहानि, 74 आंशिक एवं 16 पूर्ण गृह संपत्तियों को तथा 227.40 हेक्टेयर क्षेत्रफल को क्षति पहुंची है। वहीं 76 गूल, 13 पुल, 07 पुलिया, 127 विद्युत, 61 पेयजल योजना बाधित हैं। धनराशि/मुआवजा के तहत 05 मृतक आश्रितों को कुल 20 लाख की धनराशि के राहत चैक दिए गए, जबकि 29 को 05 लाख 92 हजार पशुहानि अनुदान दे दिया गया है। वहीं आंशिक भवन क्षति का 74 परिवारों को कुल 03 लाख 72 हजार 400 तथा पूर्ण भवन क्षति का 15 परिवारों को कुल 15 लाख 28 हजार 500 गृह अनुदान तथा 293 को कुल 74 लाख 12 हजार 54 अहेतुक अनुदान दे दिया गया है।
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र टिहरी गढ़वाल की आज सांय 04 बजे की रिपोर्ट के अनुसार तहसील धनोल्टी के आपदा प्रभवित क्षेत्र कुमाल्डा में 21 अगस्त 2022 को हेलीकाप्टर द्वारा 07 राउंड से राहत सामग्री पहुंचाई गई। अभी जनपद में 12 एसडीआरएफ, 14 पुलिस, 38 राजस्व पुलिस, 52 अन्य विभाग, 05 मेडिकल टीम, 03 एम्बुलेंस राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हैं। तहसील धनोल्टी में 62 व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया है। तहसील कीर्तिनगर में 01 जनहानि हुई, मृतक के आश्रित को 04 लाख रुपये की धनराशि का राहत चेक दे दिया गया। इसके साथ ही आंशिक भवन क्षति का 20 परिवारों को 5200 प्रति परिवार तथा 03 परिवारों को 2100 प्रति परिवार, पूर्ण भवन क्षति का 03 परिवारों को 01 लाख 1900 प्रति परिवार गृह अनुदान तथा 03 परिवारो को 3800 प्रति परिवार के अनुसार अहेतुक अनुदान दे दिया गया है।
तहसील धनोल्टी में 08 जनहानि हुई, जिसमें 05 की मौत, 03 लापता तथा 148 पशुहानि हुई है। 04 मृतक आश्रितों को 04 लाख प्रति की धनराशि के राहत चैक तथा 27 को कुल 05 लाख 37 हजार पशुहानि अनुदान दे दिया गया है। आंशिक भवन क्षति का 15 परिवारों को 5200 प्रति परिवार तथा 01 को 2100, पूर्ण भवन क्षति का 10 परिवारों को 01 लाख 1900 प्रति परिवार गृह अनुदान तथा 56 परिवारों को 3800 प्रति परिवार के अनुसार 236 को कुल 05 लाख, 13 हजार 254 अहेतुक अनुदान दे दिया गया है। तहसील गजा में आंशिक भवन क्षति का 01 परिवार को 5200, पूर्ण भवन क्षति का 01 परिवार को 01 लाख 1900 गृह अनुदान तथा 01 को 3800 अहेतुक अनुदान दिया गया। जबकि तहसील प्रतापनगर में आंशिक भवन क्षति का 03 परिवार को 5200 प्रति परिवार तथा पूर्ण भवन क्षति का 01 परिवार को 01 लाख 01 हजार 900 गृह अनुदान दे दिया गया है। वहीं आंशिक भवन क्षति का तहसील पावकीदेवी में 02 परिवार, तहसील घनसाली में 10 परिवार, तहसील टिहरी में 05 परिवार, तहसील मदननेगी में 05 परिवार, तहसील कंडीसौड़ में 02 परिवार तथा तहसील देवप्रयाग में 03 परिवारों को 5200 प्रति परिवार के अनुसार गृह अनुदान दे दिया गया है।


