रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम सोनिका से बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

शेयर करें !
posted on : अगस्त 26, 2022 6:14 अपराह्न
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका से शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट में बांग्लादेश की प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की तथा अनौपचारिक संवाद किया। बांग्लादेश के प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने जिलाधिकारी सोनिका से भारत में जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के कार्य, भूमिका तथा कार्यशैली पर विभिन्न प्रश्न किए।  बांग्लादेशी प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के प्रश्नों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की जिलाधिकारी के रूप में भूमिका अत्यंत चुनौतीपूर्ण, समन्वयकारी तथा विविधतापूर्ण है। जनपद देहरादून के जिलाधिकारी के रूप में अपने अनुभवो पर बात करते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि जिले में भूमि संबंधित रिकॉर्ड्स का डिजिटीलााइजेशन किया जा रहा है। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन एवं पुलिस विभाग के प्रभावी समन्वय एवं सहयोगात्मक कार्यशैली पर बल दिया जा रहा है।  जन शिकायतों के निवारण हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में 11:00 से 1:00 बजे तक जनता की शिकायतें सुनी जाती है तथा उनका मौके पर ही समाधान का प्रयास किया जाता है। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय तथा सहयोगात्मक कार्यशैली पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
वहीं बैठक में अधिकारियों को देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सभी परियोजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया, अधिकारियों द्वारा देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड अन्तर्गत किये जा रहें कार्यो की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा कहा गया कि उन्होंने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की तथा उन्होनें कहा की स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यो यथा इलेक्ट्रिक बस परियोजना, डी0आई0सी0सी0सी परियोजना, स्मार्ट स्कूल, दून लाइब्रेरी परियोजना आदि परियोजना में किये जा रहे कार्य जनहित हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है।  बांग्लादेश  से आये  अधिकारियों का देहरादून स्मार्ट सिटी की परियोजना  स्मार्ट स्कूल  में  एक  एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा  बांग्लादेश  से आये  सिविल अधिकारीयों को स्मार्ट स्कूल की कार्यप्रणाली को साझा किया गया। जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि इस प्रकार की विजिट देशों के मध्य  सोहाद्र का  भाव  तो बढ़ता ही है इसके अलावा कई नयी तहर की परियोजनाओं हेतु महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाता है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : रांसी स्टेडियम में लगभग 500 खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा
  • सीता सर्किट को पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • नारी निकेतन की संवासिनियों और बालिका निकेतन की बालिकाओं के लिए विशेष हेयर ग्रूमिंग एवं पर्सनल केयर क्लास
  • पौड़ी गढ़वाल में तीन स्तरों पर होगा खेल महाकुंभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • चीनी के दाम में उबाल: उत्पादन पर मौसम की मार, त्योहारों की बढ़ती मांग और एथेनॉल का दबाव, त्योहार में कड़वी होगी मिठाई 
  • उत्तराखंड का ‘काकोरी कांड’ : कर्णप्रयाग कांड की 84वीं वर्षगांठ पर शहीदों को नमन
  • हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सौरभ गोदियाल ने जन्म दिवस पर वृक्षारोपण एवं स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.